Advertisement

कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा की तीसरी लिस्ट, सिद्धारमैया के खिलाफ गोपाल राव को उतारा

भारतीय जनता पार्टी ने 12 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए उम्‍मीदवारों की तीसरी लिस्ट...
कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा की तीसरी लिस्ट, सिद्धारमैया के खिलाफ गोपाल राव को उतारा

भारतीय जनता पार्टी ने 12 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए उम्‍मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस बार इसमें 59 उम्मीदवारों को जगह दी गई है जबकि कोलार की सीट पर उम्मीदवार को बदला गया है। 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए भाजपा अब तक 219 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

इससे पहले भाजपा ने पहली लिस्ट में 72 और दूसरी लिस्ट में 82 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। दूसरी लिस्ट में किसी महिला उम्मीदवार का नाम नहीं था लेकिन तीसरी लिस्ट में तीन महिलाओं को जरूर जगह दी गई है। पहली लिस्ट में तीन महिलाओं का नाम शामिल किया गया था। 2013 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने आठ महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। हालाकि इसमें केवल एक महि‍ला उम्‍मीदवार निप्पानी से भाजपा की शशिकला जोले जीती थीं।

भाजपा ने अपने सभी 40 विधायकों को फिर से चुनाव लड़ने के लिए नामित किया है। इसके अलावा भाजपा ने 10 विधायकों के नामों को भी टिकट दिया है जो दोबारा पार्टी में शामिल हुए हैं। इसमें कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) के छह और बीएसआर कांग्रेस के चार सदस्य शामिल हैं। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा 2012 में भाजपा से अलग हो गए थे। उन्‍होंने 2013 के विधानसभा चुनावों से पहले केजेपी का गठन किया था। जनवरी 2014 में पार्टी में वह फिर से भाजपा में शामिल हो गए थे। वह शिवमोग्गा से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। जिसके चलते केजीपी और भाजपा के नाम पर भाजपा के परंपरागत वोटों का बंटवारा हो गया था और इसका फायदा कांग्रेस को मिला लेकिन इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच एक बार फिर कड़ी टक्‍कर मानी जा रही है। कांग्रेस ने हाल ही में अपनी पहली सूची में 218 उम्‍मीदवारों का ऐलान किया है।
कर्नाटक में 5 साल बाद सत्ता में वापसी के लिए कोशिश कर रही भाजपा ने येदियुरप्पा को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। उन्हें शिकारीपुरा से उम्मीदवार बनाया गया है। चुनाव में 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए 150 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर उतर रही भाजपा ने प्रधानमंत्री और अमित शाह समेत अपने सभी स्टार प्रचारकों को कर्नाटक में प्रचार में लगाया। चुनाव परिणाम 15 मई को घोषित किए जाएंगे।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad