Advertisement

राजस्‍थानः उपचुनावों के लिए भाजपा, कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

राजस्थान में होने वाले उपचुनावों में प्रचार के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची...
राजस्‍थानः उपचुनावों के लिए भाजपा, कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

राजस्थान में होने वाले उपचुनावों में प्रचार के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित कुल 40 नाम हैं। कांग्रेस की सूची में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम नहीं है।

अजमेर, अलवर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए 29 जनवरी को उपचुनाव होगा। तीनों सीटें मौजूदा समय भाजपा के पास थीं। ये उपचुनाव प्रो. सांवर लाल जाट, चांद नाथ  और कीर्ति कुमारी के असामयिक निधन के कारण कराए जा रहे हैं। राज्य में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा इन उपचुनावों में जीत हासिल कर अपने पक्ष में माहौल तैयार करना चाहती है।

भाजपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल जैसे नाम भी हैं। हालांकि अजमेर से विधायक और राजे मंत्रिमंडल के सदस्य शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी का नाम नहीं होना चौंकाने वाला है, जबकि राजे की पुत्रवधू निहारिका राजे का नाम भी सूची में है।

कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी, गिरिजा व्यास सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों और पूर्व मंत्रियों के नाम हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad