Advertisement

भाजपा ने गोरखपुर से भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को दिया टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 7 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। भाजपा ने भोजपुरी अभिनेता को...
भाजपा ने गोरखपुर से भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को दिया टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 7 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। भाजपा ने भोजपुरी अभिनेता को रविकिशन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से मैदान में उतारा है। 

वहीं, सपा से भाजपा में शामिल हुए गोरखपुर के मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद को संतकबीर नगर से उम्मीदवार बनाया गया। हाल ही में 'जूता कांड' से चर्चा में आए यहां के मौजूदा सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट काट दिया गया है। पिछली बार लोकसभा उपचुनाव में गोरखपुर से सपा के प्रवीण निषाद ने भाजपा उम्मीदवार को हराया था। 

पिछली बार रवि किशन ने जौनपुर से लड़ा था चुनाव

भोजपुरी अभिनेता रवि किशन 2014 के लोकसभा चुनाव में भी अपना भाग्य आजमा चुके हैं। पिछली बार वह कांग्रेस के टिकट पर उत्तर प्रदेश की जौनपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन मोदी लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जौनपुर से भाजपा के केपी सिंह ने जीत दर्ज की थी। हाल ही में भाजपा में शामिल होने  के बाद चर्चा थी कि रवि किशन इस बार भी जौनपुर से ही चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले एक और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को आजमगढ़ से भाजपा ने टिकट दिया है।

मुकुट बिहारी अम्बेडकर नगर से मैदान में

पार्टी ने योगी सरकार के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को अम्बेडकर नगर से तो उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी को देवरिया ने मैदान में उतारा है। भाजपा ने प्रतापगढ़ अपना दल सांसद हरिवंश सिंह का टिकट काटा है। यहां से पार्टी ने अपना दल विधायक संगम लाल गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।  जौनपुर से पार्टी के सांसद केपी सिंह टिकट बचाने में कामयाब रहे हैं। भाजपा ने भदोही से रमेश बिंद को मैदान में उतारा है। यहां से मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह का टिकट काट दिया गया।

यहां देखें लिस्ट, कौन कहां से उम्मीदवार

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad