Advertisement

कांग्रेस के पूर्व नेताओं को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में अमरिंदर सिंह-सुनील जाखड़ की एंट्री, जयवीर शेरगिल बने प्रवक्ता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज कांग्रेस के पूर्व नेता जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त...
कांग्रेस के पूर्व नेताओं को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में अमरिंदर सिंह-सुनील जाखड़ की एंट्री, जयवीर शेरगिल बने प्रवक्ता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज कांग्रेस के पूर्व नेता जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने का ऐलान किया। वहींम पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह दी है। दोनों ही नेता कांग्रेस में लंबे समय तक रहे हैं। इसके अलावा यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का मेंबर बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

भाजपा की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष रहे मदन कौशिक, पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और भाजपा की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया को राष्ट्रीय कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जयवीर शेरगिल को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

जयवीर शेरगिल ने अगस्त 2022 में कांग्रेस छोड़ते हुए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया था कि नेता लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रहे हैं। पार्टी के निर्णय लेने वाले लोग युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप फैसले नहीं ले रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad