Advertisement

पार्षदों के साथ कांग्रेस में वापस लौटे अली मेहंदी, राहुल गांधी से मांगी माफी, कल 'आप' में हुए थे शामिल

राजनीति में नेताओं का पार्टी बदलना आज के समय में आम हो गया है। इसका उदाहरण शुक्रवार देर रात राजधानी...
पार्षदों के साथ कांग्रेस में वापस लौटे अली मेहंदी, राहुल गांधी से मांगी माफी, कल 'आप' में हुए थे शामिल

राजनीति में नेताओं का पार्टी बदलना आज के समय में आम हो गया है। इसका उदाहरण शुक्रवार देर रात राजधानी दिल्ली में देखने को मिला। दरअसल, दिल्ली कांग्रेस इकाई के उपाध्यक्ष अली मेहंदी कल दो नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे, लेकिन कुछ देर बाद मेहंदी ने कांग्रेस से माफी मांगते हुए वापस पार्टी में शामिल होने की जाकनारी दी। मेंहंदी ने इस दौरान कहा कि वह कांग्रेस में थे, कांग्रेस में हैं और रहेंगे। मेहंदी ने कहा कि वह हमेशा राहुल गांधी के कार्यकर्ता बनकर रहेंगे।

शुक्रवार शाम अली मेहंदी सहित दो लोगों के आप में शामिल होने की तस्वीरें सामने आई थी। इसके कुछ घंटों बाद ही अली मेहंदी ने एक वीडियो जारी करके अपने गलती पर माफी मांगी। उन्होंने इस दौरान कहा कि मैं हमेशा से राहुल गांधी का कार्यकर्ता रहा हूं और आगे भी रहूंगा। इस दौरान उन्होंने दो अन्य महिला पार्षदों के भी आप से कांग्रेस में वापसी की जानकारी दी।

बता दें कि कांग्रेस के तीन पार्षदों के आप में शामिल होने के बाद से आप पार्षदों की संख्या 134 से 136 हो गई थी। इधर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था, जिसके बाद उनकी संख्या 9 से 7 हो गई थी। हालांकि दोनों पार्षदों के वापस आने के बाद से कांग्रेस की संख्या फिर से 9 हो गई।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">मैं राहुल गांधी जी का कार्यकर्ता हू

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad