Advertisement

यूपी निकाय चुनावः प्रचार नहीं करेंगे अखिलेश, योगी अयोध्या से करेंगे शुरुआत

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस महीने राज्य में होने वाले...
यूपी निकाय चुनावः प्रचार नहीं करेंगे अखिलेश, योगी अयोध्या से करेंगे शुरुआत

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस महीने राज्य में होने वाले निकाय चुनाव में प्रचार नहीं करेंगे। दूसरी ओर, राज्य के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ अयोध्या से प्रचार की शुरुआत करेंगे।

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने बलिया में बताया कि अखिलेश यादव प्रचार अभियान में हिस्सा नहीं लेंगे। भाजपा पर हमला करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता चौधरी ने कहा कि पहले यह पार्टी उच्च नैतिक आदर्शों के लिए जानी जाती थी पर अब इसका एकमात्र उद्देश्य सत्ता हासिल करना रह गया है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे लोग सिर्फ राजनैतिक लाभ लेने के लिए ही बोलने लगें तो राजनीति में नैतिकता के बारे में सोचना काफी मुश्किल हो जाता है।

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने चुनाव अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को करेंगे। वह उन सभी 16 नगर निगम क्षेत्रों में रैली में भाग लेंगे जहां चुनाव होने जा रहे है। राज्य के 24 जिलों में 22 नवंबर को, 25 जिलों में 26 नवंबर को और 26 जिलों में 29 नवंबर को चुनाव होने हैं। इस दौरान 16 नगर निगमों, 198 नगरपालिकाओं और 438 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती एक दिसंबर को होगी। 36, 269 पोलिंग बूथ और 11,389 पोलिंग स्टेशन पर 3.32 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad