Advertisement

योगी के विरोध में AIMIM का पोस्टर, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कभी आगरा ना आएं’

उत्तर प्रदेश के एमजी रोड पर एक पोस्टर सामने आया जिसमें योगी सरकार ने किया भारत का अपमान लिखा था। टाइम्स...
योगी के विरोध में AIMIM का पोस्टर, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कभी आगरा ना आएं’

उत्तर प्रदेश के एमजी रोड पर एक पोस्टर सामने आया जिसमें योगी सरकार ने किया भारत का अपमान लिखा था। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष इदरीस अली के नाम वाले पोस्टर में योगी सरकार को आगरा न आने की बात कही गई। बता दें कि एआईएमआईएम असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी है।

क्या लिखा था पोस्टर पर?

पोस्टर पर लिखा लिखा था, “योगी सरकार ने भारत का अपमान किया है। इसलिए अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कभी आगरा ना आएं। विश्व में भारत की एक पहचान ताजमहल भी है। जो सरकार ताजमहल के साथ नहीं वो भारत के साथ नहीं। पर्यटन बुकलेट से ताजमहल का नाम हटाकर योगी सरकार ने संपूर्ण विश्व में भारत का अपमान किया है। ये किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं। इसे लेकर जल्द ही एक विशाल जन-आंदोलन होगा।”

होर्डिंग के एक तरफ इदरीस अली की फोटो लगी है वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की।

 भाजपा नेताओं की आपत्ति, हटाया गया पोस्टर

मामले की जानकारी मिलने ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर शैलराज सिंह एडवोकेट ने इस पर नाराजगी जताई। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी ने होर्डिंग लगाने वाले के खिलाफ जिलाधिकारी गौरव दयाल, एडीएम सिटी केपी सिंह, कलक्ट्रेट के नाजिर और थानाध्यक्ष नाई की मंडी से शिकायत की। जिसके बाद एडीएम सिटी के नेतृत्व में इसे हटा दिया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad