Advertisement

अहमद पटेल को कांग्रेस की जीत का भरोसा, कहा- 2019 में भाजपा नहीं आएगी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि 2019 के...
अहमद पटेल को कांग्रेस की जीत का भरोसा, कहा- 2019 में भाजपा नहीं आएगी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि 2019 के लोकसभा के चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। हमें गुजरात में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे, हम दोहरे अंकों को पार करेंगे।

अहमद पटेल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और उनके सहयोगी दल काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा और नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है और जब 23 मई को नतीजे आयेंगे, तब भाजपा सत्ता में नहीं आएगी।

2014 के चुनावों में गुजरात में कांग्रेस का पूरी तरीके से सफाया हो गया था और भाजपा ने सभी 26 सीटें जीती थी लेकिन गुजरात में अब कांग्रेस फिर से मजबूत हो रही है। 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी और उसे 99 सीटों पर सीमित कर दिया था। हालाकि सरकार भाजपा ने बनाई थी लेकिन कांग्रेस ने भी जोरदार वापसी की थी।

'देशभक्त पर टिप्पणी करना सही नहीं'

कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा की टिप्पणी पर कहा कि आतंकवाद से लड़ने वाले अधिकारी के खिलाफ कुछ कहना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने हेमंत करकरे जैसे देशभक्त के खिलाफ बयान दिया है और बाद में बयान को वापस लिया है, यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चुनावों के लिए किसी भी उम्मीदवार को मैदान में उतारना पार्टी का अधिकार है, मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।

गेंद आप के पाले में है

अहमद पटेल दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन की कोशिश में लगे हुए हैं। हाल ही में जब राहुल गांधी नें कहा था कि वे दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 4 सीटें दे सकते हैं तो अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राहुल गांधी सभी राज्यों में भाजपा की मदद कर रहे हैं। इस पर पटेल ने कहा था,  ‘हमारी राज्य इकाई का विरोध होने के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली में आप को 4 सीटें देने को कहा था लेकिन उन्होंने ने हरियाणा में सीटों के लिए मांग की।  हमारा प्रस्ताव अभी भी वैसा है,  गेंद उनके पाले में है।‘

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad