Advertisement

कर्नाटक विधानसभा में पोर्न वीडियो देखने वाले दो विधायक भी येदियुरप्पा सरकार में बने मंत्री

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार किया। उन्होंने अपने...
कर्नाटक विधानसभा में पोर्न वीडियो देखने वाले दो विधायक भी येदियुरप्पा सरकार में बने मंत्री

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार किया। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में 17 नए मंत्रियों को शामिल किया है लेकिन नए मंत्रिमंडल में दो ऐसे भी चेहरे हैं, जो विधानसभा में पोर्न वीडियो देखने के आरोपी रह चुके हैं। नए मंत्रिमंडल में शामिल लक्ष्मण सावदी और सीसी पाटिल सहित तीन विधायक विधानसभा में मोबाइल पर पोर्न क्लिप देखते कैमरे में पकड़े गए थे और तीनों को इस्तीफा देना पड़ा था।

2012 में जे कृष्णा पलेमार के साथ सावदी और पाटिल को विधानसभा में एक अश्लील वीडियो क्लिप देखते हुए पकड़ा गया था। बाद में  सावदी ने कहा कि इसे "रैव पार्टियों के बारे में अधिक जानने के शैक्षिक उद्देश्य" के लिए देख रहे थे।

सावदी अयोग्य विधायक रमेश जारकीहोली के करीबी दोस्त भी हैं, जिन्होंने एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार को अस्थिर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सावदी इस बार चुनाव में कांग्रेस के महेश कुमारटल्ली से हार गए थे। कुमारट्टल्ली वर्तमान में विधानसभा से अयोग्य हैं।

विपक्ष हैरान, पार्टी के विधायक भी नाखुश...

भाजपा के इस फैसले से कांग्रेस और जद (एस) हैरान हैं। इतना ही नहीं, भाजपा के कुछ विधायक भी कथित तौर पर उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने के इस कदम से खुश नहीं हैं।

तीन हफ्ते के बाद किया कैबिनेट का विस्तार

पिछले तीन हफ्तों से  येदियुरप्पा अपने मंत्रिपरिषद के एकमात्र सदस्य थे। जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 17 मंत्रियों को शामिल किया।

राजभवन में राज्यपाल द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ लेने वाले लोगों में केएस ईश्वरप्पा, गोविंद मख्तप्पा करजोल, सीटी रवि, बसवराज बोम्मई, डॉ अश्वथ नारायण सीएन, लक्ष्मण संगप्पा सावदी, बी श्रीरामुलु, एस सुरेश कुमार वी सोमना, कोटा श्रीनिवास पूजारी, जेसी मधु स्वामी, चंद्रकांतागौड़ा चन्नप्पगौडा पाटिल, एच गणेश, प्रभु चौहान और जोले शशिकला शामिल हैं। विधान परिषद के सदस्य, अन्नासाहेब श्रीनिवास पूजा ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

मंत्रिमंडल विस्तार में, 50 प्रतिशत मंत्री प्रमुख लिंगायत समुदाय के हैं। येदियुरप्पा खुद उसी समुदाय से हैं। उन्होंने कांग्रेस-जेडी (एस) गठबंधन सरकार के गिरने के बाद 26 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

एजेंसी इनपुट

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad