Advertisement

यूपी: उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी को भाजपा ने दिया टिकट, लड़ेंगी जिला पंचायत का चुनाव

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है।...
यूपी: उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी को भाजपा ने दिया टिकट, लड़ेंगी जिला पंचायत का चुनाव

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। सूची में उन्नाव रेप केस में सजायाफ्ता पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को भाजपा ने जिला पंचायत की टिकट दी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं और संगीता सेंगर को उन्नाव जिले के फ़तेहपुर चौरासी तृतीय से ज़िला पंचायत सदस्य का टिकट दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के बांगरमऊ से चार बार बीजेपी के टिकट पर विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर को साल 2017 में उन्नाव रेप केस में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भाजपा ने कुलदीप सिंह सेंगर को अगस्त 2019 में पार्टी से निष्काषित कर दिया था।

सेंगर को बलात्कार और अपहरण के मामले में भी दोषी करार दिया गया था। दोषी करार दिए जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। अदालत ने कहा था, दोषी विधायक को बाकी बची उम्र अंतिम सांस तक जेल में काटनी होगी। कोर्ट ने इसे एक लोकतांत्रिक पदाधिकारी का दुष्टतापूर्ण कृत्य करार दिया था। कोर्ट ने कठोर संदेश देते हुए दोषी को उम्रकैद की अधिकतम सजा सुनाने का निर्णय किया और कहा कि दोषी अपनी स्वाभाविक उम्र की अंतिम सांस तक जेल में रहेगा।

वहीं रेप सर्वाइवर के पिता की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में भी सेंगर सहित सभी दोषियों को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad