Advertisement

पंजाब में कांग्रेस को बढ़त, एनडीए महज दो सीटों पर आगे

लोकसभा चुनाव के नतीजों से मोदी व राहुल गांधी के अलावा कई राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं के...
पंजाब में कांग्रेस को बढ़त, एनडीए महज दो सीटों पर आगे

लोकसभा चुनाव के नतीजों से मोदी व राहुल गांधी के अलावा कई राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं के सियासी भविष्य का फैसला भी होने जा रहा है। अभी तक रूझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, अकाली दल काफी पीछे हो गया है। कांग्रेस 10, एनडीए 2 और आम आदमी पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है।

पटियाला से महारानी परनीत कौर आगे चल रही हैं। वहीं लुधियाना में कांग्रेसी नेता रवनीत सिंह बिट्टू, फिरोजपुर में सुखबीर बादल आगे चल रहे हैं।  शुरूआती रूझान में गुरदासपुर से भाजपा के सन्नी देओल 13860 वोट से आगे चल रहे हैं। इसी तरह ‘आप’ के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने संगरूर से दोबारा सांसद बनने के लिए ताल ठोकी है। उधर, नई पार्टी बनाकर डैमोक्रेटिक अलाइंस बनाने वाले सुखपाल खैहरा ने बठिंडा में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल के खिलाफ  मोर्चा खोला है उनके ग्रुप से संबंधित लिप के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस लुधियाना से उम्मीदवार हैं और डा. धर्मवीर गांधी पटियाला में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की पत्नी परनीत कौर के खिलाफ  चुनाव लड़ रहे हैं, जिनकी हार-जीत के साथ ही उनका अगला सियासी भविष्य तय होगा।

2 मौजूदा व 2 पूर्व केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का होगा फैसला

लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में इस बार 2 मौजूदा व 2 पूर्व केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला भी होगा, जिनमें से मौजूदा केंद्रीय मंत्रियों बठिंडा से हरसिमरत बादल व अमृतसर में हरदीप सिंह पुरी ने चुनाव लड़ा है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्रियों में पटियाला में परणित कौर व आनंदपुर साहिब सीट से मनीष तिवारी का नाम शामिल है।

मौजूदा व पूर्व मुख्यमंत्रियों की साख भी लगी दांव पर

पंजाब में मौजूदा व पूर्व मुख्यमंत्रियों की साख भी दाव पर लगी है, क्योंकि पटियाला में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की पत्नी चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का बेटा सुखबीर बादल व बहू हरसिमरत बादल ने चुनाव लड़ा है। इसी तरह लुधियाना से पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू एक बार फिर से एम.पी. बनने के लिए मैदान में हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad