Advertisement

यूपी में भाजपा को नुकसान तो पश्चिम बंगाल में फायदा, क्या हैं प्रमुख राज्यों के एग्जिट पोल

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज (19 मई) सातवें और आखिरी चरण का मतदान खत्म हो गया। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।...
यूपी में भाजपा को नुकसान तो पश्चिम बंगाल में फायदा, क्या हैं प्रमुख राज्यों के एग्जिट पोल

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज (19 मई) सातवें और आखिरी चरण का मतदान खत्म हो गया। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। लेकिन उससे पहले आज शाम टीवी चैनल्स के सर्वे से तस्वीर साफ हो रही है कि इस बार किसकी सरकार बनेगी हालांकि एग्जिट पोल सही ही हों, ये जरूरी नहीं है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा को फायदा

पश्चिम बंगाल में भाजपा को फायदा मिलता दिख रहा है। एबीपी-नील्सन के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में भाजपा को 16 सीटें, टीएमसी को 24 सीटें और कांग्रेस को 2 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्वे में भाजपा-टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है। यहां भाजपा को 19-23 सीटें, टीएमसी को 19-22 मिल रही हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा को नुकसान

एबीपी न्यूज और नीलसन के सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को झटका लग रहा है। यहां की 80 सीटों में भाजपा को 33 सीटें, कांग्रेस को 2 सीटें और सपा-बसपा गठबंधन को 45 सीटें मिल रही हैं। पश्चिमी यूपी की 27 सीटों में से गठबंधन को 21 सीटें मिल रही हैं।

वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को 62-68 सीटें, सपा-बसपा गठबंधन को 10-16 सीटें और कांग्रेस को 1-2 सीटें मिलती दिख रही हैं।

बिहार

इंडिया टुडे-एक्सिस के मुताबिक, बिहार की 40 सीटों में एनडीए को 38 से 40 और कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिल रही हैं। एबीपी-नील्सन के मुताबिक, बिहार में एनडीए को 34 सीटें और कांग्रेस को 6 सीटें मिल रही हैं।

दक्षिण भारत के राज्यों में

इंडिया टुडे-एक्सिस के मुताबिक, कर्नाटक की 28 सीटों में भाजपा को 21-25 और कांग्रेस को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है। तेलंगाना की 17 सीटों में टीआरएस को 10 से 12, बीजेपी को 1 से 3, कांग्रेस को 1 से 3, एआईएमआईएम को एक सीट मिलती दिख रही है। तमिलनाडु में 39 सीटों में यूपीए को 34 से 38, एनडीए को 4 सीटें मिल रही हैं।

ओडिशा

इंडिया टुडे-एक्सिस के मुताबिक, ओडिशा की 21 सीटों में बीजेपी को 15 से 19 सीटें, बीजेडी को 2 से 6 सीट और कांग्रेस को 0 से 1 सीटें मिल रही हैं।

न्यूज 24-चाणक्य के मुताबिक, भाजपा को 14 सीटें, बीजेडी को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad