Advertisement

राजस्थान: सचिन पायलट-अशोक गहलोत जीते, वसुंधरा राजे ने मानवेंद्र सिंह को हराया

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के जादुई आंकड़े की ओर बढ़ती नजर आ रही है और परिणामों में...
राजस्थान: सचिन पायलट-अशोक गहलोत जीते, वसुंधरा राजे ने मानवेंद्र सिंह को हराया

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के जादुई आंकड़े की ओर बढ़ती नजर आ रही है और परिणामों में उसने 95 सीटें जीत ली हैं जबकि 4 पर आगे है। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने 73 सीटें जीती हैं। बहुजन समाज पार्टी के खाते में 6 सीटें गई हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने 2 सीट जीत ली हैं।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट टोंक से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार यूनुस खान को 54,179 वोट से हराया। सरदारपुरा से अशोक गहलोत जीत दर्ज कर चुके हैं। दोनों मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन से बीजेपी के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को हरा दिया है। मानवेंद्र सिंह हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे और कांग्रेस ने उन्हें शिव विधानसभा सीट के बजाय राजे के सामने उतारा था।

राज्य की 200 सीटों की विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 101 का है। फिलहाल राज्य की 199 सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। रामगढ़ सीट पर बाद में मतदान होगा।

राजस्थान 
परिणाम स्थिति
 
200 निर्वाचन क्षेत्रों में से 199 की ज्ञात स्थिति
दल का नामविजयीआगेकुल
इंडियन नेशनल कांग्रेस 95 4 99
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्‍सिस्ट) 2 0 2
बहुजन समाज पार्टी 6 0 6
भारतीय जनता पार्टी 73 0 73
भारतीय ट्रायबल पार्टी 2 0 2
राष्ट्रीय लोक दल 1 0 1
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 3 0 3
निर्दलीय 12 1 13
कुल 194 5 199

हाईकमान करेगा मुख्यमंत्री पर फैसला: गहलोत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व अनेक केंद्रीय मंत्रियों के धुंआधार प्रचार के बावजूद भाजपा राजस्थान में वापसी करती नजर नहीं आ रही है। राजे के ज्यादातर प्रमुख मंत्री अपनी अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। 

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सीएम पद के दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि दोनों ने कहा है कि यह फैसला हाईकमान करेगा। अशोक गहलोत ने रुझानों के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा, 'पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तय करेंगे कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा।' 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा, '11 दिसंबर को राहुल गाधी जी पार्टी के अध्यक्ष बने थे। आज उनके लिए यह तोहफा है।' अन्य पार्टियों से गठबंधन के मुद्दे पर सचिन पायलट ने कहा, 'हमारा लक्ष्य है कि भाजपा यहां से जाए। हम पूर्ण बहुमत से आ रहे हैं। अंतिम आंकड़ों से चीजें साफ हो जाएंगी। लेकिन फिर भी हम समान विचारों वाले लोगों और गैर-भाजपा लोगों को हमें समर्थन देने का स्वागत करेंगे।'

जनादेश को स्वीकार करती हूंः वसुंधरा राजे

हार स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जीत पर कांग्रेस को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं लोगों का जनादेश स्वीकार करती हूं। भाजपा ने पांच सालों में काफी काम किया है और उम्मीद है कि अगली सरकार इन नीतियों को आगे बढ़ाएगी और काम करेगी।

दिग्गज नेताओं का हाल

टोंक से सचिन पायलट 54,179 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार यूनुस खान को हराया। 41 वर्षीय सचिन पायलट दो बार सांसद रह चुके हैं।

- 14वीं राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष और पांच बार के विधायक भाजपा के कैलाश मेघवाल ने 74,542 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। मेघवाल ने भीलवाडा के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के महावीर प्रसाद को 74,542 मतों से पराजित किया है। तीन बार सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रह चुके मेघवाल को भाजपा ने शाहपुरा सीट पर दूसरी बार प्रत्याशी बनाया। उन्होंने 2013 विधानसभा चुनाव में 43,666 मतों से जीत दर्ज की थी।

- जिन कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया है उनमें राजगढ़ लक्ष्मणगढ से जौहरी लाल मीणा, पचपदरा से मदन प्रजापत, कामां से जाहिदा खान, मांडल से रामलाल जाट, निवाई से प्रशांत बैरवा शामिल हैं। वहीं भाजपा के लिए अनूपगढ़ से संतोष बावरी, डग से कालूराम, पिंडवाड़ा आबू से सामाराम गरासिया तथा रेवदर से जगसी राम जीते हैं। बसपा को दो सीटें मिली हैं। तिजारा से उसके प्रत्याशी संदीप कुमार व नगर से वाजिब अली जीत गए हैं।

अन्य पार्टियों की निर्णायक भूमिका

इस बार राजस्थान में अन्य भी निर्णायक भूमिका में नजर आ रहे हैं। इन उम्मीदवारों में किशनगढ़ से सुरेश टाक (निर्दलीय), खंडेला से महादेव सिंह खंडेला, खींवसर से हनुमान बेनीवाल, गंगापुर से रामकेश, थानागाजी से कान्ति प्रसाद, दूदू से बाबूलाल नागर, नगर से वाजिब अली, फलौदी से कुम्भसिंह, बस्सी से लक्ष्मण मीणा, बहरोड़ से बलजीत यादव, भरतपुर से दलवीर सिंह, भादरा से बलवान पूनियां, भोपालगढ़ से पुखराज, मेड़ता से इन्दिरा देवी, श्रीडूंगरगढ़ से गिरधारीलाल, सिरोही से संयम लोढ़ा का नाम शामिल है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 7 दिसंबर को 74.12 प्रतिशत वोटिंग हुई। राज्य की कुल 200 में से 199 सीटों पर मतदान हुआ क्योंकि रामगढ़ विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का निधन होने के कारण वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया था। 

2013 में ये थे नतीजे

2013 के चुनाव में भाजपा को 163 सीटें मिली थीं और वसुंधरा राजे सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाया गया था। यहां कांग्रेस को केवल 21 सीटें मिली थीं। राष्ट्रीय जनता पार्टी को 4 सीटें और बहुजन समाज पार्टी को 3 सीटें मिली थीं। निर्दलीय विधायकों की संख्या 9 थी।

क्र॰ सं॰

पार्टी

सीटों पर
जीत

1

भारतीय जनता पार्टी

163

2

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

21

3

राष्ट्रीय जनता पार्टी

4

4

बहुजन समाज पार्टी

3

5

निर्दलीय

9

 

कुल

200/200

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad