Advertisement

भूपेश बघेल बने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, सिंहदेव और साहू ने ली मंत्री पद की शपथ

भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं। सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद और...
भूपेश बघेल बने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, सिंहदेव और साहू ने ली मंत्री पद की शपथ

भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं। सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भूपेश बघेल राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री हैं। बघेल के अलावा टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने मंत्री पद की शपथ ली।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, शरद यादव, नवजोत सिंह सिद्धू, सचिन पायलट, राज बब्बर, जतिन सिंह, नवीन जिंदल, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, गुरुदास कामत, मल्लिकार्जुन खड़गे, मोहसीना किदवई, प्रमोद तिवारी, फारूख अब्दुल्ला, नारायण सामी, अशोक गहलोत भी समारोह में शामिल हुए।

शपथ से कुछ घंटे पहले ही बारिश के चलते समारोह स्थल बदल दिया गया था। पहले शपथ ग्रहण साइंस कॉलेज मैदान में होना था, जो कि अब बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में हुआ।

पहले सीएम जो विधायकों के बीच से ही बने

बघेल छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं,  जो विधायकों के बीच से ही बने हैं। अजीत जोगी मुख्यमंत्री बनने से पहले किसी सदन के सदस्य नहीं थे और डॉ. रमन सिंह लोकसभा के सदस्य थे। दोनों को मुख्यमंत्री बनने के बाद उपचुनाव लड़कर विधानसभा का सदस्य बनना पड़ा। जोगी तब बीजेपी के विधायक रामदयाल उइके से इस्तीफा दिलाकर मरवाही से लड़े थे और रमन सिंह अपने ‌लिए पार्टी के विधायक प्रदीप गाँधी से सीट खाली करवाई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad