Advertisement

मोदी कैबिनेट से ये बड़े चेहरे इस बार बाहर, कई का खत्म हो सकता है राजनीतिक कैरियर

लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद आज यानी 30 मई को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी...
मोदी कैबिनेट से ये बड़े चेहरे इस बार बाहर, कई का खत्म हो सकता है राजनीतिक कैरियर

लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद आज यानी 30 मई को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी 2.0 सरकार में  24 कैबिनेट मंत्रियों, 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। लेकिन कैबिनेट लिस्ट से कई नाम इस बार बाहर हो गए हैं। जो पिछली सरकार में काफी अहम पदों पर काबिज थे। इसमें से एक-दो नाम को छोड़ दिया जाय तो बाकी का अब राजनीतिक कैरियर भी खतरे में पड़ गया है।

सुषमा स्वराज

उम्र-66 वर्ष

राजनीतिक परिचय- पहली नरेंद्र मोदी सरकार में विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठतम नेताओं में से एक, स्वास्थ्य कारणों से चुनाव नहीं लड़ा था। अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री और दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विपक्ष की नेता भी रही हैं।

 

मेनका गांधी

उम्र-62 वर्ष

राजनीतिक परिचय-  पहली नरेंद्र मोदी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थीं। इस बार उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से चुनाव जीत कर आई हैं। अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में भी राज्य मंत्री रह चुकी हैं। उनके पुत्र वरूण गांधी इस बार उनकी परंपरागत सीट पीलीभीत से चुनाव जीत कर आए हैं।

 

उमा भारती

उम्र- 60 वर्ष

राजनीतिक परिचय- रामजन्म भूमि आंदोलन से निकली भाजपा की फायर ब्रांड नेता रही हैं। मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह की कांग्रेस सरकार को हराकर मुख्यमंत्री बनीं। नरेंद्र मोदी की पहली सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय मंत्री थी। इस बार चुनाव नहीं लड़ी थीं।

 

राधा मोहन सिंह

उम्र-60 वर्ष

राजनीतिक परिचय-  नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री थे। इस बार बिहार के पूर्वी चंपारण से चुनाव जीता है। संसद में उनका यह पांचवा कार्यकाल होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुडबुक में आने वाले नेताओं में से एक थे।

 

सुरेश प्रभु

उम्र- 66 साल

राजनीतिक परिचय-  मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रेलवे, नागरिक उड्डयन और वाणिज्य मंत्रालय का पदभार संभाल चुके हैं। इसके पहले अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में शिवसेना की ओर से मंत्री थे। उस दौरान ऊर्जा, पर्यावरण, भारी उद्योग मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालयों का काम संभाल चुके थे। 2014 में शिवसेना छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

 

चौधरी बीरेंद्र सिंह

उम्र- 73 साल

राजनीतिक परिचय- हरियाणा के प्रमुख कद्दावर जाट नेता। 2014 में भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके थे। नरेंद्र मोदी की पहली सरकार में ग्रामीण विकास और स्टील मंत्रालय का पद संभाल चुके हैं। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।

 

राज्यवर्धन सिंह राठौड़

उम्र- 39 साल

राजनीतिक परिचय- ओलंपिक में रजत पदक विजेता राठौड़ मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में युवा एवं खेल कल्याण राज्य मंत्री थे। इसके अलावा उनके पास सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का भी प्रभार था। राजस्थान की जयपुर ग्रामीण सीट से इस बार उन्होंने चुनाव जीता है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad