Advertisement

कांग्रेस उम्मीदवार जाखड़ बोले, ‘गुरदासपुर के लोगों ने मोदी की नीतियों के खिलाफ दिया कड़ा संदेश’

पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में  कांग्रेस के उम्‍मीदवार सुनील जाखड़ ने अपने निकटतम...
कांग्रेस उम्मीदवार जाखड़ बोले, ‘गुरदासपुर के लोगों ने मोदी की नीतियों के खिलाफ दिया कड़ा संदेश’

पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में  कांग्रेस के उम्‍मीदवार सुनील जाखड़ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के स्वर्ण सिंह सलारिया को  1,93,219 वोटों से करारी मात दी है। इससे पहले शुरुआती रूझानों से ही जाखड़ की जीत पक्की मानी जा रही थी। कांग्रेस इस बढ़त को लेकर काफी उत्साहित है।

कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने कहा कि लोगों ने मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा अपनाई गई नीतियों को खिलाफ अपनी असंतोष का एक मजबूत संदेश भेजा है।

वहीं कांग्रेस नेता और पंजाब के उपमुख्यमंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह दिवाली का सबसे खूबसूरत तोहफा है।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा इस बड़ी सफलता को लेकर खुशियां मनाई जा रही है।

गुरदासपुर लोकसभा सीट दिवंगत भाजपा सांसद विनोद खन्ना के निधन की वजह से रिक्त हुई थी। जिस पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को मैदान में उतारा तो भाजपा ने स्वर्ण सलारिया और आम आदमी पार्टी ने मेजर जनरल सुरेश खजारिया पर दांव खेला था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad