Advertisement

ममता बनर्जी से लेकर कैप्टन अमरिंदर तक, विपक्षी नेताओं ने एक्जिट पोल की सटीकता पर उठाए सवाल

एक्जिट पोल आने तुरंत बाद नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। चूंकि ज्यादातर सर्वेक्षणों में...
ममता बनर्जी से लेकर कैप्टन अमरिंदर तक, विपक्षी नेताओं ने एक्जिट पोल की सटीकता पर उठाए सवाल

एक्जिट पोल आने तुरंत बाद नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। चूंकि ज्यादातर सर्वेक्षणों में एनडीए को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। ज्यादातर एक्जिट पोल ने सत्ताधारी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की वापसी के संकेत दिए हैं। ऐसे में भाजपा के नेता खुश हैं। जबक विपक्षी दलों के नेताओं ने सर्वेक्षणों पर संदेह जताया है।

ममता बनर्जी ने गॉसिप करार दिया

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा है कि ये सर्वे महज गपशप हैं। वह इन सर्वे पर भरोसा नहीं करती हैं। यह ईवीएम में छेड़छाड़ के लिए इन्हें इस्तेमाल करने का महज एक खेल है। बनर्जी ने हा कि वह एक्जिट पोल पर विश्वास नहीं करती हैं। ये सिर्फ गॉसिप हैं और ईवीएम में गड़बड़ी को छिपाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने सभी विपक्षी दलों से एकजुट और मजबूत होने की अपील की। कुछ एक्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि टीएमसी को पश्चिम बंगाल में 24, भाजपा को 16 और कांग्रेस को दो सीटें मिलेंगी। वाम दलों को कोई सीट मिलने की संभावना नहीं है।

सभी सर्वे गलत नहीं हो सकतेः उमर

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सभी एक्जिट पोल को गलत नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि प्रत्येक हर सर्वे गलत नहीं हो सकता है। ऐसा है तो टीवी बंद कर दो, सोशल मीडिया से अलग हो जाओ और 23 मई को नतीजे आने का इंतजार करो।

एक्जिट पोल की सटीकता संदेहास्पद

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक्जिट पोल को खारिज करते हुए कहा कि उनकी सटीकता संदेहास्पद है। उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस राज्य में और केंद्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। कई सर्वे में एनडीए को केंद्र में स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना के साथ पंजाब में 13 में से 9-10 सीटों पर उसकी जीत की संभावना जताई गई है।

कांग्रेस ने कहा- मोदी को फायदा पहुंचाने वाले हैं सर्वे

कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने एक्जिट पोल पर कहा है कि ये पोल मोदी सरकार को फायदा पहुंचाने के लिए जारी किए गए प्रतीत होते हैं। उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते कि वे ये आंकड़े कहां से जुटाते हैं। हमने चुनाव के दौरान खूब दौरे किए और जमीन पर सच्चाई और ही दिखाई दी। हम एक्जिट पोल पर को टिप्पणी करने के बजाय चुनाव के नतीजे आने का इंतजार करना चाहेंगे। एक्जिट पोल पहले ही बुरी तरह गलत साबित हुए हैं।

हालांकि उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि एक्जिट पोल मतदान के रुख को दर्शाते हैं। कांग्रेस को समझना चाहिए कि उनका राफेल मुद्दा विफल रहा है। भाजपा एक्जिट पोल के संकेतों से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि एक्जिट पोल में विरोधाभासी आंकड़े दिए जा रहे हैं। हम जानते हैं कि सपा-बसपा गठबंधन अच्छा प्रदर्शन करेगा। नतीजों से यह साबित हो जाएगा।

भाजपा के नेता ने कहा- मतदाताओं को मोदी पर भरोसा

गोवा भाजपा के अध्यक्ष विजय तेंदुलकर ने कहा कि एक्जिट पोल ने एनडीए को बहुमत मिलने की संभावना जताई है। ये सर्वे संकेत हैं कि मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। लेकिन गोवा की कांग्रेस कमेटी का तर्क है कि सर्वे से चुप रहने वाले मतदाताओं की राय का पता नहीं चल पाता है। इससे नतीजों पर असर पड़ता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad