Advertisement

गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में भाजपा को करारा झटका, 35 में से 21 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा

हरियाणा के दिल्ली एनसीआर क्षेत्र गुरुग्राम में हुए नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...
गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में भाजपा को करारा झटका, 35 में से 21 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा

हरियाणा के दिल्ली एनसीआर क्षेत्र गुरुग्राम में हुए नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को निर्दलियों ने पटखनी दे दी है। गुड़गांव नगर निगम के लिए रविवार को चुनाव हुआ जिसमें 35 में से 21 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सत्तारूढ़ भाजपा को केवल 13 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं जीत हासिल करने वाले 35 उम्मीदवारों में से 15 महिलाएं हैं।

गौरतलब है कि बीजेपी यहां बहुमत पाने का दावा कर रही थी लेकिन 35 में से 21 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मार ली। चुनाव से पहले हरियाणा में बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बहुमत से जीतने का दावा किया था।

रविवार को हुआ था मतदान

नगर निगम चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम को पांच बजे समाप्त हो गया। वहीं मतगणना रात में लगभग आठ बजे समाप्त हुई। इसके बाद परिणामों की घोषणा की गई। भाजपा ने सभी 35 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। कहा जा रहा है कि कई निर्दलीयों को कांग्रेस का समर्थन रहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad