Advertisement

एमसीडी चुनाव: सीटवार जानिए मतगणना रुझान

दिल्ली में रविवार को हुए तीनों नगर निगमों के 270 वॉर्डों के चुनावों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। इन तस्वीरों में भाजपा ने अपनी स्पष्ट जीत दर्ज करा ली है। मतगणना के शुरुआती एक घंटे में ही भाजपा ने आप और कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ते हुए निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। नतीजों के अनुसार कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से बेहतर प्रदर्शन किया है।
एमसीडी चुनाव: सीटवार जानिए मतगणना रुझान

चुनाव का पहला नतीजा मधु विहार से आया जहां भाजपा की ममता धामा जीत गईं। इसके अलावा तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं, सीलमपुर से भाजपा की शकीला बेगम ने जीत हासिल की है। नंबर दो पर आने के लिए कांग्रेस और आप में कड़ा मुकाबला दिख रहा है।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में जनकपुरी पश्चिम और जनकपुरी दक्षिण में भाजपा उम्मीदवारों ने आप उम्मीदवारों को शिकस्त दी। नरेंद्र चावला ने जनकपुरी पश्चिम से 1347 मतों के अंतर से जीत दर्ज की जबकि वीना शर्मा ने प्रतिद्वंद्वी आप उम्मीदवार को 5362 मतों से हराया।

भाजपा ने उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) में राजेंद्र नगर वार्ड से जीत दर्ज की है। निगम चुनावों में सफलता के सकारात्मक रुझानों के अनुरूप भाजपा की यह शुरुआती जीत हुई है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) समेत तीनों निकाय संस्थाओं में सत्तारूढ़ भाजपा ने विरोध की लहर के बावजूद जीत दर्ज की है।

प्रीत विहार से भाजपा की बबीता खन्ना, आईपी एख्सटेंशन से अपर्णा गोयल, आनंद विहार से गुंजन गुप्ता ने 6500 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं, विश्वास नगर से अंजू कमलकांत, सोनिया विहार से सुषमा मिश्रा, पुष्प विहार से भाजपा की रेखा और दरियागंज की सीट से भाजपा ने जीत हासिल की है।

दिल्ली के पांच मुस्लिम बहुल इलाकों की बात की जाए तो इन तीनों इलाकों बल्लीमारान, न्यू सीमापुरी, सीलमपुर में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। खानपुर, मदनगीर, टैगोर गार्डन, सत्येंद्र जैन के शकूर बस्ती इलाके में भी भाजपा आगे है। पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर इलाके में भाजपा और आप के बीच टक्कर जारी है। वहीं, मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज इलाके से भाजपा ने जीत हासिल की।

पूर्वी और उत्तरी दिल्ली में कांग्रेस नबंर दो पर चल रही है। वहीं, सुन्दर नगरी इलाके में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल की है। 269 वार्डों में से 181 वार्डों में भाजपा आगे चल रही है। आप 47 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है, वहीं कांगेस ने 28 सीटों पर आगे है। रुझान आने के साथ ही भाजपा के बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है।

भाजपा तीनों नगर निगमों उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली में आगे चल रही है जबकि प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और आप उससे काफी पीछे हैं। तीनों नगर निगमों के 270 वार्डों के लिए मतों की गिनती शहर के सभी 35 केंद्रों पर सवेरे आठ बजे से शुरू हो गई थी। 23 अप्रैल को कुल 272 में 270 वार्डों के लिए मतदान हुए थे। दो वार्डों में उम्मीदवारों के निधन के कारण वहां मतदान रद्द कर दिया गया था।

 

उत्तरी दिल्ली के सीटवार रुझान विवरण: 

  1. आदर्श नगर    गरिमा गुप्ता   (बीजेपी)
  2. अजमेरी गेट    राकेश कुमार    (आप)
  3. अलीपुर            मीनू            (आप)
  4. अमन विहार    रविंद्र भारद्वाज    (आप)
  5. आनंद पर्वत    प्रेरणा सिंह        (कांग्रेस)
  6. अशोक विहार    योगेश कुमार वर्मा (बीजेपी)
  7. बख्तावरपुर    सुनीत चौहान    (बीजेपी)
  8. बलजीत नगर    सुनीता गाबा    (बीजेपी)
  9. बल्लीमारान    मोहम्मद सादिक (आप)
  10. बंकनेर    दिनेश कुमार    (कांग्रेस)
  11. बवाना    ब्रह्म प्रकाश    (बीजेपी)
  12. बाज़ार सीताराम    शमा परवीन   (आप)
  13. बेगमपुर    रीना देवी    (आप)
  14. भलस्वा    सुरेंद्र सिंह खरुब  ( बीजेपी)
  15. बुधविहार    गायत्री गर्ग    (बीजेपी)
  16. बुराड़ी    अनिल कुमार त्यागी (बीजेपी)
  17. चांदनी चौक    रविंदर कुमार    (बीजेपी)
  18. सिविल लाइंस    अवतार सिंह    (बीजेपी)
  19. दिल्ली गेट    अली मोहम्मद इकबाल (कांग्रेस)
  20. देव नगर    सुशीला खोरवाल    (कांग्रेस)
  21. धीरपुर    नवीन कुमार त्यागी (बीजेपी)
  22. ईस्ट पटेल नगर मनोज कुमार    (आप)
  23. जीटीबी नगर    राजा इकबाल सिंह (बीजेपी)
  24. हैदरपुर -   सुजीत ठाकुर    (बीजेपी)
  25. होलंबी खुर्द-    शीला रानी   ( बीजेपी)
  26. इंद्रपुरी  -सुनीता कौशिक    (बीजेपी)
  27. जहांगीरपुरी    पूनम        (कांग्रेस)
  28. जामा मस्जिद    सुल्ताना आबाद   (कांग्रेस)
  29. झड़ौदा    रेखा सिंह    (बीजेपी)
  30. कादीपुर    उर्मिला राना   ( बीजेपी)
  31. कमालपुर    कौस्तुबा एन बलोदी (बीजेपी)
  32. कमला नगर    जोगी राम जैन    (बीजेपी)
  33. कंझावला    पूनम डबास    (बीजेपी)
  34. कर्मपुरा    सुनीता    (बीजेपी)
  35. करोल बाग    राजेश कुमार  ( बीजेपी)
  36. किराड़ी सुलेमान नगर    उर्मिला चौधरी  ( बीजेपी)
  37. किशन गंज    उषा शर्मा   ( कांग्रेस)
  38. कोहाट एन्क्लेव    मीनू मल्होत्रा    (आप)
  39. लक्ष्मी पार्क    मनदीप शौकीन    (कांग्रेस)
  40. मलका गंज    गुड्डी देवी    (कांग्रेस)
  41. मंगोलपुरी-ए    कृष्णा    (आप)
  42. मंगोलपुरी-बी    राजेन्द्र   ( कांग्रेस)
  43. मंगोलपुरी-सी    श्रीमती राज    (कांग्रेस)
  44. मंगोलपुरी-डी    राधा देवी    (आप)
  45. मॉडल टाउन    सीमा गुप्ता    (बीजेपी)
  46. मोती नगर    विपिन मल्होत्रा    (बीजेपी)
  47. मुबारकपुर डबास    पूनम पाराशर झा  (बीजेपी)
  48. मुखर्जी नगर    पूजा मदान    (बीजेपी)
  49. मुकुंदपुर    अजय कुमार   ( आप)
  50. मुंडका    संजय चौधरी    (कांग्रेस)
  51. नांगल ठकरान    -    (निर्दलीय)
  52. नांगलोई    हेमलता    (निर्दलीय)
  53. नांगलोई जाट    मोहित कुमार    (बीजेपी)
  54. नारायणा    छील बिहारी गोस्वामी    (बीजेपी)
  55. नरेला    सविता    (बीजेपी)
  56. निहाल विहार    शिवांगी पांडे   ( बीजेपी)
  57. निलोठी    बबिना शौकीन    (आप)
  58. नीमड़ी कालोनी    ममता ढिका  ( बीजेपी)
  59. निठारी    सोना चौधरी    (बीजेपी)
  60. पहाड़गंज    बबीता भरीजा   ( बीजेपी)
  61. पश्चिम विहार    विनीत वोहरा    (बीजेपी)
  62. पीरा गढ़ी    विनय रावत    (बीजेपी)
  63. पीतमपुरा    अंजू जैन    (बीजेपी)
  64. पूठ खुर्द    अंजु देवी    (बीजेपी)
  65. प्रेम नगर    सुरजीत सिंह    (आप)
  66. कुरैशी नगर    शाहीन    (आप)
  67. राजेंद्र नगर    परमजीत सिंह राणा    (बीजेपी)
  68. राम नगर    कांता    (बीजेपी)
  69. रामपुरा    सुंदर लाल बसोया    (बीजेपी)
  70. रमेश नगर    वीणा विरमानी    (बीजेपी)
  71. रानी बाग    वंदना जेटली    (बीजेपी)
  72. रानी खेड़ा    जयेंद्ग कुमार डबास    (बीजेपी)
  73. रंजीत नगर    गौरव अरोड़ा    कांग्रेस
  74. रिठाला    अरुण कुमार शर्मा    (बीजेपी)
  75. रोहिणी-ए    विनोद महेंद्रु    (बीजेपी)
  76. रोहिणी-ए    कनिका जैन    (बीजेपी)
  77. रोहिणी-सी    राकेश    (बीजेपी)
  78. रोहिणी-डी    आनंद सिंह    (बीजेपी)
  79. रोहिणी-ई    सरोज बाला जैन    (बीजेपी)
  80. रोहिणी-एफ    प्रीति अग्रवाल    (बीजेपी)
  81. रोहिणी-जी    चित्रा अग्रवाल    (बीजेपी)
  82. रोहिणी-एच    आलोक शर्मा    (बीजेपी)
  83. रोहिणी-आई    रितु गोयल    बीजेपी
  84. सदर बाज़ार    जय प्रकाश    बीजेपी
  85. समयपुर बादली    निशा यादव    कांग्रेस
  86. संगम पार्क    -    आप
  87. संत नगर    कल्पना जैन    बीजेपी
  88. सराय पीपल थला    -    -
  89. सरस्वती विहार    नीरज कुमार    बीजेपी
  90. सरूप नगर    सुदेश    कांग्रेस
  91. सावन पार्क    रीमा सेठ    आप
  92. शकूरपुर    अशोक कुमार    आप
  93. शालीमार बाग-उत्तरी    रेनू जाजू    बीजेपी
  94. शालीमार बाग-उत्तरी    तिलक राज कटारिया    बीजेपी
  95. शास्त्री नगर    बबीता    आप
  96. सुल्तानपुरी-ए    संजीव कुमार    आप
  97. सुल्तानपरी-बी    सोहनपाल    बीजेपी
  98. सुल्तानपरी-सी    बेबी    आप
  99. स्वामी श्रद्धानंद कालोनी    विजय कुमार भगत    बीजेपी
  100. तिमारपुर    अमर लता सांगवान    कांग्रेस
  101. त्रिनगर    -    बीजेपी
  102. विजय विहार    मनीष चौधरी    बीजेपी
  103. वजीरपुर    विकास गोयल    आप
  104. वेस्ट पटेल नगर    आदेश कुमार गुप्ता    बीजेपी

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement