Advertisement

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: मुंगावली में कांग्रेस ने भाजपा को दी मात

मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामों की घोषणा आज होनी है। भाजपा और कांग्रेस ने...
मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: मुंगावली में कांग्रेस ने भाजपा को दी मात

मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामों की घोषणा आज होनी है। भाजपा और कांग्रेस ने अशोकनगर जिले की मुंगावली सीट और शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। अब दोनों सीटों पर काउंटिंग चल रही है। दोनों सीटों पर 24 फरवरी को मतदान हुए थे। शुरुआती रुझानों के मुताबिक कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटें की टक्कर चल रही है। हालांकि अभी तक दोनों सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाई हुई है। 

यहां देखिए परिणाम-

कोलारस- 16 राउंड

देवेंद्र कुमार जैन पट्टेवाले

भाजपा

54224

महेंद्र राम सिंह यादव खटोरा

कांग्रेस

59060 


मुंगावली- 19 
राउंड

बाई साहब राव देशराज सिंह यादव

भाजपा

68684

बृजेंद्र सिंह यादव

कांग्रेस

70808

 इस उपचुनाव को दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। यह उप-चुनाव शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

मुंगावली की सीट से कांग्रेस के विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है जबकि कोलारस की सीट पर राम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों विधानसभा सीटें, ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना लोकसभा सीट के अंतर्गत आती हैं। यही कारण है कि सिंधिया ने दोनों सीटों पर अपनी एड़ी-चोटी लगा दी थी। हालांकि शिवराज सिंह ने भी अपना पूरा दम इन सीटों पर लगाया है।   

कोलारस में कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि मुंगावली विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। दोनों ही सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर देखी जा रही है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement