Advertisement

बॉलीवुड सितारों की चुनावी पारी, जानिए कौन सितारा चमका, किसको मिली हार

लोकसभा चुनाव 2019 में देश भर की सभी सीटों के नतीजे आ गए हैं। पूरे देश ने एक आवाज में नरेंद्र मोदी को दोबारा...
बॉलीवुड सितारों की चुनावी पारी, जानिए कौन सितारा चमका, किसको मिली हार

लोकसभा चुनाव 2019 में देश भर की सभी सीटों के नतीजे आ गए हैं। पूरे देश ने एक आवाज में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री चुनने का जनादेश सुना दिया है। देश में इस मोदी लहर ने कई बॉलीवुड सितारों की किस्मत को भी चमका दिया है। इनमें सनी देओल और रवि किशन जैसे कलाकार भी शामिल हैं, जिन्होने रिकार्ड जीत दर्ज की है। हालांकि कई फिल्मी सितारों की किस्मत में हार भी आई है। आइए, जानते हैं लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे बॉलीवुड सितारों के बारे में

सनी देओल (गुरदासपुर):

सनी देओल पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से बीजोपी के टिकट पर पहली बार चुनावी मैदान में उतरें थे। सनी देओल ने 558719 मत हासिल किए। सनी का मुकाबला कांग्रेस के सुनील जाखड़ से था, जाखड़ को सनी देओल ने 82,459 वोटों से हराया।

हेमा मालिनी (मथुरा):

हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से लगातार दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरीं थी। हेमा मालिनी ने मथुरा में 664,291 मत हासिल कर जीत दर्ज की। हेमा का मुकाबला राष्ट्रीए लोकदल के नेता कुंवर नरेंद्र सिंह से था। हेमा ने उन्हे तकरीबन तीन लाख वोटों से हराया।

रवि किशन (गोरखपुर):

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार और कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके रवि किशन को भाजपा ने उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से टिकट दिया। रवि किशन ने शानदार जीत हासिल की, उन्हे 717,122 मत मिले। उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के रामभुआल निषाद से था। रवि किशन ने निषाद को लगभग तीन लाख वोटों से हराकर जीत दर्ज की।

निरहुआ (आजमगढ़):

भाजपा ने भोजपुरी सिनेमा के सितारें निरहुआ को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा था।अखिलेश यादव को 621578 वोट मिलें और निराहुआ को 361704 वोट मिलीं। निरहुआ लगभग ढाई लाख वोटों से हार गए।

उर्मिला मातोंडकर (मुंबई नॉर्थ):

बाल कलाकार के रुप में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड अदाकारा उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस के साथ अपना सियासी सफर चुनाव से ठीक पहले शुरू किया। लोकसभा चुनाव 2019 में उर्मिला मुंबई नॉर्थ सीट से चुनाव लड़ीं। लेकिन उन्हें लगभग 4.6 लाख वोटों से हार का सामना करना पड़ा। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से था। इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। 

प्रकाश राज (बेंगलुरू सेंट्रल) निर्दलीय:

दक्षिण भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले प्रकाश राज इस बार कर्नाटक की बेंगलुरू सेंट्रल लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े। लेकिन सिनेमा जगत की तरह यहां उन्हें कामयाबी नही मिल पाई और उन्हे बहुत करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्हे मात्र 28,906 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। उन्हे भाजपा के पी सी मोहन ने हराया। पी सी मोहन को 601170 वोट मिलीं।

  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad