Advertisement

यूपी में 6 बजे तक 54.37 फीसदी वोटिंग, चंदौली में जबरन स्याही लगाकर वोट डालने से रोकने का आरोप

उत्तर प्रदेश में सातवें चरण में 11 जिलों के 13 सीटों पर मतदान की गति बहुत धीमी रही। सुबह सात बजे से नौ बजे...
यूपी में 6 बजे तक 54.37 फीसदी वोटिंग, चंदौली में जबरन स्याही लगाकर वोट डालने से रोकने का आरोप

उत्तर प्रदेश में सातवें चरण में 11 जिलों के 13 सीटों पर मतदान की गति बहुत धीमी रही। सुबह सात बजे से नौ बजे तक दो घंटे में महज 10.06 फीसदी ही वोटिंग हो सकी। हालांकि सुबह 1 बजे तक 36.37 फीसदी वोटिंग हुई। इसके बाद स्पीड बढ़ी और शाम 6 बजे तक 54.37 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।

धीमी गति से मतदान और कई स्थानों पर ईवीएम खराबी के कारण कई पोलिंग बूथों पर लाइनें लग गईं। जिस कारण लोगों को परेशान भी होना पड़ा। छोटी मोटी घटनाओं को छोड़कर सभी स्थानों पर मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है। हालांकि चंदौली में ताराजीवनपुर गांव के कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि मतदान के एक दिन पहले तीन लोगों ने पांच सौ रुपए देकर उनकी अंगुलियों पर निशान लगाया है। इस मामले में आयोग ने रिपोर्ट तलब की है।

गोरखपुर में सुबह सात बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक पाठशाला गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर में मतदान किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने गोरखपुर में ही सेंट्रीस इंटर कॉलेज में मतदान किया। आखिरी चरण में 13 सीटों पर 167 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 70-घोसी में 15 प्रत्याशी, 64-गोरखपुर में 10, 63-महराजगंज में 14, 75-गाजीपुर में 14, 77-वाराणसी में 26, 79-मिर्जापुर में 09, 72-बलिया में 10, 65-कुशीनगर में 14, 66-देवरिया में 11, 76-चंदौली में 13, 67-बांसगांव (एससी) में चार, 80-राबर्ट्सगंज (एससी) में 12 और 71-सलेमपुर में 15 प्रत्याशी हैं। महिला प्रत्याशियों की संख्या-13 है। इसमें भाजपा के 11 प्रत्याशी, कांग्रेस-10, बसपा-पांच, एसपी-08, सीपीआई-चार और शेष निर्दलीय प्रत्याशी हैं। 

सुबह 11 बजे तक का वोट प्रतिशत

कुल मतदान:- 22.62%

महाराजगंज....26.00%
गोरखपुर ....23.63%
कुशीनगर....21.00%
देवरिया....21.40%
बांसगांव....23.14%
घोसी .....20.99%
सलेमपुर....23.69%
बलिया.... 21.00%
गाजीपुर ....22.88%
चंदौली ....22.42%
वाराणसी....23.10%
मिर्जापुर.....24.70%
राबर्ट्सगंज.....20.20%

सुबह 9 बजे तकसबसे ज्यादा मतदान मिर्जापुर में

सुबह नौ बजे तक महराजगंज में 8.90, गोरखपुर में 11.07, कुशीनगर में 9.30, देवरिया में 11.02, बांसगांव में 9.87, घोसी में 9.45, सलेमपुर में 9.24, बलिया में 8.70, गाजीपुर में 10.75, चन्दौली में 10.18, वाराणसी में 9.90, मिर्जापुर में 13.20, रॉबर्ट्सगंज में 9.15 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान मिर्जापुर में हुआ है।

फैक्ट फाइल

13 लोकसभा क्षेत्रों में कुल मतदाता 2,36,38,797 (दो करोड़ छत्तीस लाख अड़तीस हजार सात सौ सत्तानबे)

पुरुष 1,28,18,440 (एक करोड़ अठ्ठाइस लाख अठ्ठारह हजार चार सौ चालीस)

महिला मतदाता 1,08,18,931 (एक करोड़ आठ लाख अठ्ठारह हजार नौ सौ इक्तीस)

थर्ड जेन्डर 1,426

70-घोसी लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता -19,85,203

71-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदाता - 16,60,069

मतदान केन्द्र - 13,979

मतदेय स्थल - 25,874 

क्रिटिकल मतदेय स्थलों की संख्या-4,395

(1) डिजिटल कैमरों की संख्या-3,043

(2) वीडियो कैमरों की संख्या-820

(3) वेब कास्टिंग-2,338

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad