Advertisement

इस बार भी मोदी सरकार की संभावना, जानिए किसको कितनी सीटें

एक महीने से भी ज्यादा लंबे समय तक चले लोकसभा चुनाव 2019 के 545 में 542 सीटों पर मतदान आज समाप्त हो गया। 11 अप्रैल...
इस बार भी मोदी सरकार की संभावना, जानिए किसको कितनी सीटें

एक महीने से भी ज्यादा लंबे समय तक चले लोकसभा चुनाव 2019 के 545 में 542 सीटों पर मतदान आज समाप्त हो गया। 11 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव इस बार सात चरण में हुए। चुनाव के पहले चरण में 91 सीटों पर, दूसरे चरण में 97 सीटों पर, तीसरे चरण में 115 सीटों पर, चौथे चरण में 71 सीटों पर, पांचवे चरण में 51 सीटों पर और छठे चरण में 59 सीटों पर वोटिंग हुई और आखिरी चरण में भी 59 सीटों पर वोटिंग हुई। अब इंतजार 23 मई का है, जब चुनाव के नतीजे आएंगे और पता चलेगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के अनुमान आ चुके हैं। इन पोल्स के मुताबिक, केंद्र में मोदी सरकार बनती दिख रही है लेकिन 23 मई को अंतिम नतीजों का इंतजार करना होगा।

- इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्वे के मुताबिक, एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है।

- एबीपी न्यूज-नील्सन के सर्वे में भी एनडीए को बहुमत मिल रहा है।

न्यूज 18-IPSOS के सर्वे में भी एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।

- न्यूज नेशन के सर्वे में भी एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है।

- टाइम्स नाऊ-वीएमआर और रिपब्लिक-सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।

विभिन्न चैनलों और एजेंसियों ने 545 में 542 सीटों पर अपने पोल में क्या कहा है, आइए जानते हैं-

चैनल/एजेंसी

एनडीए (भाजपा+)

यूपीए (कांग्रेस+)

अन्य

इंडिया टुडे- एक्सिस

 339-365

 77-108

69-95

टाइम्स नाऊ- वीएमआर

306

132

104

रिपब्लिक- सीवोटर

287 128

127

एबीपी न्यूज- नील्सन

277

 130

 135

न्यूज 24- चाणक्य

 350

 95

 97

 न्यूज नेशन

 282-290

 118-126

 130-138

 न्यूज 18-IPSOS

 292-312

 62-72

102-112 

पिछले दो लोकसभा चुनावों में एग्जिट पोल कितने कारगर रहे या कितने असफल रहे हैं-

2014 के एग्जिट पोल और नतीजे

2014 का लोक सभा चुनाव में एग्जिट पोल का आंकलन काफी सटीक बैठा। मोदी लहर का आंकलन एग्जिट पोल्स में दिखा था। अधिकतर एग्जिट पोल्स में सभी ने भाजपा नीत एनडीए की जीत तय बताया था। परिणाम के दिन 543 सीटों में से भाजपा को 282 और एनडीए को 336 सीटें मिलीं थीं। इसमें यूपीए 59 सीटों पर सिमट कर रह गई थी।

चैनल/एजेंसी

एनडीए

यूपीए

अन्य

टाइम्स नाऊ-औआरजी

249

148

146

सीएनएन-आईबीएन-सीएसडीएस-लोकनीति

270-282

92-102

150-160

इंडिया टीवी-सीवोटर

289

107

147

न्यूज 24-चाणक्य

340

70

133

एबीपी न्यूज-नील्सन

281

97

165

वास्तविक नतीजे

336

59

147

2009 के एग्जिट पोल और नतीजे

2009 का लोकसभा चुनाव में भी एक प्रकार से सर्वे एजेंसियों की नाकामी रही। इस चुनाव में एजेंसियों ने यूपीए  को 199 और एनडीए को 197 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। जबकि यूपीए शानदार बढ़त लेते हुए 262 संसदीय सीटों पर लोगों का भरोसा जीतने में सफल रही। वहीं एनडीए को 159 सीटों पर संतोष करना पड़ा था।

चैनल/एजेंसी

एनडीए

यूपीए

अन्य

स्टार न्यूज – एसी निल्सन

197

199

136

सीएनएन-आईबीएन

165-185

185-205

165-195

एनडीटीवी

177

216

150

हेडलाइन टूडे

180

191

172

न्यूज एक्स

199

191

152

टाइम्स नाऊ

183

198

162

वास्तविक नतीजे

159

262

79

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad