Advertisement

हरियाणा चुनावः खट्टर सरकार के आधा दर्जन मंत्री और स्पीकर हार की कगार पर

 हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार के कई मंत्रियों को मतदाताओं ने नकार दिया है। राज्य के आधा...
हरियाणा चुनावः खट्टर सरकार के आधा दर्जन मंत्री और स्पीकर हार की कगार पर

 हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार के कई मंत्रियों को मतदाताओं ने नकार दिया है। राज्य के आधा दर्जन मंत्री अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं। एक मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शाहबाद से हार चुके हैं। हरियाणा विधानसभा से स्पीकर कंवरपाल सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा है।

सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी हारे

शाहबाद से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी 37,127 वोटों से हार गए हैं। यहां से जननायक जनता पार्टी के रामकरन में जीत हासिल कर ली है। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में 12,029 वोटों से चुनाव हार गए हैं। यहां से जेजेपी के राजकुमार गौतम ने विजय हासिल की है। सोनीपत से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही राज्य की स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन कांग्रेस के प्रत्याशी सुरिंदर पवार से 32878 वोटों से हार गई हैं।

शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा पिछड़े

राज्य के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पवार इसराना सीट से 20,000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के बलबीर सिंह आगे चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा महेंद्रगढ़ से 7,000 वोटों से पिछड़ रहे हैं। कांग्रेस के राव दान सिंह बढ़त बनाए हुए हैं।

ओम प्रकाश धनकड़ भी पीछे

राज्य के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनकड़ बादली से 5,500 वोटों से पिछड़ रहे हैं। यहां से कांग्रेस के कुलदीप वत्स बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि अंबाला कैंट से पांच बार विधायक रह चुके और राज्य के मंत्री अनिल विज अपनी सीट पर 20,165 वोटों से जीत गए हैं। परिवहन राज्य मंत्री करन देव कांबोज राडौर से हार गए हैं। इस सीट से कांग्रेस के बिशनलाल को जीत मिली है।

स्पीकर कंवरपाल भी मुश्किल में

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल सिंह जगाधरी सीट से 5,800 वोटों से हार रहे हैं। यहां से कांग्रेस के अकरम खान आगे चल रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला टोहाना क्षेत्र से 52,302 वोटों से हार गए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad