Advertisement

लोकसभा चुनाव LIVE: चौथे चरण के लिए 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग शुरू

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार यानी 29 अप्रैल को होगा। इस चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग...
लोकसभा चुनाव  LIVE: चौथे चरण के लिए 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग शुरू

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार यानी 29 अप्रैल को होगा। इस चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों के लिए भी सोमवार को वोटिंग होगी। इसके अलावा जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट के लिए भी वोट डाले जाएंगे।

इन राज्यों में वोटिंग

जम्मू और कश्मीर में अनंतनाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र देश का एकमात्र ऐसा संसदीय क्षेत्र है जिसमें आम चुनाव के चरण 3, चरण 4 और चरण 5 में चुनाव होने जा रहा है। अनंतनाग (संसदीय क्षेत्र संख्या 3) में आने वाले चार जिले अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा हैं।

वहीं, राजस्थान के 25 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र मे 13 निर्वाचन क्षेत्रों में इस चरण में वोट डाले जाएंगे और 12 संसदीय क्षेत्रों में पांचवें चरण में 6 मई को वोट डाले जाएंगे। बिहार की 5, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6 और ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8, महाराष्ट्र की 17 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 

कई प्रमुख चेहरों का तय होगा भविष्य

इस चरण में कई प्रमुख चेहरों का भविष्य दांव पर है, जिनमें जेएनयू छात्रसंघ के नेता कन्हैया कुमार, बीजेपी नेता गिरिराज सिंह, डिंपल यादव, सलमान खुर्शीद सहित कई प्रमुख उम्मीदवार शामिल हैं।

राज्यों में सीटों की संख्या और अन्य आंकड़े-

राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश

चौथे चरण में संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या

मतदाताओं की कुल संख्या

पुरुष मतदाताओं की संख्या

महिला मतदाताओं की संख्या

थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या

चुनाव लड़ रहे

उम्मीदवारोंकी संख्या

मतदान केन्द्रों की संख्या

बिहार

5

8702313

4635071

4067009

233

66

8834

जम्मू और कश्मीर*

1*

344224

179607

164604

13

18

433

झारखंड

3

4526693

2385932

2140750

11

59

3013

मध्य प्रदेश

6

10555689

5399760

5155751

178

108

13491

महाराष्ट्र

17

31192823

16631707

14559698

1418

323

33314

ओडिशा

6

9514883

4908575

4605694

615

52

10792

राजस्थान

13

25776993

13300801

12476052

140

115

28182

उत्तर प्रदेश

13

23888367

12975125

10912012

1230

154

27513

पश्चिम बंगाल

8

13456491

14526199

6550004

288

68

15277

कुल

72

127958476

74942777

60631574

4126

945#

140849

स्रोत- पीआईबी

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad