Advertisement

पोल ऑफ पोल्स: सभी एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत, 277 से 365 सीटें मिलने की संभावना

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान के तुरंत बाद आए विभिन्न एक्जिट पोल ने अलग-अलग तस्वीर दिखाई...
पोल ऑफ पोल्स: सभी एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत, 277 से 365 सीटें मिलने की संभावना

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान के तुरंत बाद आए विभिन्न एक्जिट पोल ने अलग-अलग तस्वीर दिखाई है। लेकिन इन सभी में एक बात समान है कि सभी ने एनडीए गठबंधन की वापसी के संकेत दिए हैं। अगर इन सभी सर्वे को मिलाकर औसत तस्वीर देखने की कोशिश करें तो भी एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है। इन एग्जिट पोल्स में एनडीए को सबसे कम 277 और सबसे अधिक 365 सीटें दी गई हैं।

एनडीए की आसानी से सत्ता में वापसी संभव

अगर हम भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की बात करें तो इसे सबसे ज्यादा सीटें इंडिया टुडे भाई एक्सिस  का सर्वे देता है। उसने 365 तक सीटों पर जीतने की संभावना जताई है। एनडीए को सबसे कम सीटें एबीपी न्यूज-नील्सन का सर्वे देता है। उसने 267 सीटों पर जीत की संभावना जताई है। अगर इन सभी सर्वें की सीटों का औसत निकालते हैं तो सर्वे की अधिकतम संभावित सीटों को जोड़ने पर एनडीए का औसत 295 का आता है। यानी वह 272 सीटों का जादुई आंकड़ा पार करता दिखाई दे रहा है।

पोल ऑफ पोल्स

चैनल/एजेंसी

एनडीए (भाजपा+)

यूपीए (कांग्रेस+)

अन्य

इंडिया टुडे- एक्सिस

 339-365

 77-108

69-95

टाइम्स नाऊ- वीएमआर

306

132

104

रिपब्लिक- सीवोटर

287 128

127

एबीपी न्यूज- नील्सन

277

 130

 135

न्यूज 24- चाणक्य

 350

 95

 97

 न्यूज नेशन

 282-290

 118-126

 130-138

 न्यूज 18-IPSOS

 292-312

 62-72

102-112 

औसत सीटें                                         304-312                         111                                  117

यूपीए का प्रदर्शन सुधरेगा लेकिन सत्ता से बहुत दूर

अब अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए की संभावित सीटों पर गौर करें तो पाएंगे कि उसे टाइम्स नाइ-वीएमआर का सर्वे सर्वाधिक 132 सीटें दे रहा है। उसे सबसे कम सीटें इंडिया टुडे-एक्सिस का सर्वे दे रहा है। उसने 73 से 99 सीटों पर जीत संभावना जताई है। वैसे सभी सर्वे में कांग्रेस की सीटें बढ़ने की संभावना जताई गई है। लेकिन वह सरकार बनाने की कतई नहीं सोच सकती है क्योंकि उसकी सीटों का औसत सिर्फ 111 है।

एकजुट होने से महागठबंधन को भी फायदा

पिछले चुनाव में गैर भाजपा और गैर कांग्रेस गठबंधन बिखरा हुआ था। जबकि इस बार इन क्षेत्रीय दलों ने गठबंधन करके या अनौपचारिक सहमति के आधार पर मिलकर चुनाव लड़ा। इस वजह से उनका प्रदर्शन भी सुधरता दिख रहा है। महागठबंधन और अन्य दलों को न्यून नेशन के सर्वे में अधिकतम 138 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इंडिया टुडे-एक्सिस ने सबसे कम 56-74 सीटें मिलने की संभावना जताई है। इन सभी सर्वे में इन दलों की औसत सीटों की बात करें तो उन्हें 117 तक सीटें मिलने की उम्मीद है। महागठबंधन में सबसे ज्यादा सफलता सपा-बसपा को उत्तर प्रदेश में मिल रही है। अन्य राज्यों में दलों को अपनी खुद की ताकत के आधार पर सफलता मिलेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad