Advertisement

दिल्ली में भाजपा को सभी 7 सीटों पर बढ़त, "आप" कई सीटों पर तीसरे नंबर पर लुढ़की

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2014 की तरह सभी 7 सीटों पर जीत के करीब है। दिल्ली की 7 में से 3 सीटों पर...
दिल्ली में भाजपा को सभी 7 सीटों पर बढ़त,

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2014 की तरह सभी 7 सीटों पर जीत के करीब है। दिल्ली की 7 में से 3 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार 2 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। वेस्ट दिल्ली, नाॅर्थ वेस्ट दिल्ली और नार्थ ईस्ट दिल्ली में भाजपा के उम्मीदवार 2 लाख से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

कांग्रेस के वोट फीसदी में भी थोड़ा सुधार आया है, 7 में से 5 सीटों पर कांग्रेस साफ-साफ दूसरे नंबर की पार्टी बनती दिख रही है। उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी शीला दीक्षित से तीन लाख वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं दिग्गज नेता हर्षवर्द्धन भी चांदनी सीट से दो लाख वोट के अंतर से आगे हैं। दिल्ली में सबसे बड़ा झटका आम आदमी पार्टी को लगता नजर आ रहा है क्योंकि पार्टी अब दूसरे से तीसरे नंबर की पार्टी बनती दिख रही है।

नॉर्थ ईस्ट और पूर्वी दिल्ली से भाजपा को बढ़त

अब तक हुई गिनती के अनुसार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को 7,85,262 वोट मिले हैं, शीला दीक्षित को 4,21,232 वोट और दिलीप पांडे को 1,90,586 वोट मिले हैं। इसी तरह से पूर्वी दिल्ली से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर करीब 55.32 फीसदी वोट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं, उनके मुकाबले में उतरे अनुभवी कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली को 24.25 फीसदी वोट ही मिले हैं और आप की प्रत्याशी आतिशी मार्लेना करीब 17.44 फीसदी वोटों के साथ तीसरे नंबर पर चल रही हैं।

कांग्रेस के अजय माकन और महाबल मिश्रा पिछे

नई दिल्ली से भाजपा की मीनाक्षी लेखी कांग्रेस के अजय माकन से काफी आगे चल रही हैं। मीनाक्षी लेखी को 54.82 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंवबर पर चल रहे कांग्रेस के नेता अजय माकन को केवल 26.83 फीसदी वोट ही मिले हैं। नई दिल्ली से भी आप के उम्मीदवार ब्रिजेश गोयल 16.36 फीसदी वोट लेकर तीसरे नवंबर पर चल रही है। पश्चिम दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा करीब 60.02 फीसदी वोटों लेकर सबसे आगे चल रहे हैं। यहां से दूसरे पायदान पर कांग्रेस के महाबल मिश्रा को 19.97 फीसदी और तीसरे पायदान पर चल रहे आप के उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ को अभी तक केवल 17.42 फीसदी वोट ही मिले हैं।

उत्तर पश्चिम और दक्षिण दिल्ली से भाजपा को बढ़त

उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा के हंसराज हंस अपने आप के निकटतम प्रतिद्वंदी गुग्गन सिंह से काफी आगे चल रहे हैं। हंसराज को उदित राज का टिकट काटकर मैदान में उतारा गया था। हंसराज हंस 60.47 फीसदी वोट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं जबकि दूसरे पायदान पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुगन सिंह 21.02 फीसदी और तीसरे नंबर पर चल रहे कांग्रेस उम्मीदवार को केवल 16.89 फीसदी वोट ही मिले हैं। दक्षिण दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी 'आप' के राघव चड्ढा से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। भाजपा के उम्मीदवार को अभी तक 56.49 फीसदी वोट मिल हैं, जबकि दूसरे नबंर पर आप के राघव चड्ढा को केवल 26.42 फीसदी और कांग्रेस के उम्मीदवार विजेंद्र सिंह 13.58 फीसदी वोट लेकर तीसरे नवंबर पर चल रहे हैं।

चांदी चौक से जयप्रकाश अग्रवाल पिछे

चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार हर्षवर्धन कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंदी जयप्रकाश अग्रवाल से काफी आगे चल रहे हैं। आप यहां तीसरे नंबर पर खिसक गई है। भाजपा के उम्मीदवार हर्षवर्धन 53.14 फीसदी वोट लेकर आगे चल रहे हैं जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल 29.18 फीसदी वोट लेकर दूसरे नबंर पर और आम आदमी पार्टी के पंकज कुमार गुप्ता 14.98 फीसदी वोट लेकर तीसरे नबंर पर चल रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad