Advertisement

18 राज्यों की 52 सीटों पर उपचुनाव: गुजरात में भाजपा को झटका, राधनपुर से हारे अल्पेश ठाकोर

उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात समेत 18 राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में वोटों...
18 राज्यों की 52 सीटों पर उपचुनाव: गुजरात में भाजपा को झटका, राधनपुर से हारे अल्पेश ठाकोर

उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात समेत 18 राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती गुरुवार सुबह से शुरू हो गई है। इसके साथ ही रुझान आने भी शुरू हो गए हैं। इन सीटों में से करीब 30 सीट भाजपा और उसके सहयोगियों के पास है। वहीं, 12 सीटें कांग्रेस और बाकी अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के पास हैं। सोमवार को आयोजित हुए उपचुनाव में 57 फीसदी मतदान हुआ था।

सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर उपचुनाव हुआ था। वहीं, इसके बाद गुजरात में छह, बिहार में पांच, असम में चार, हिमाचल प्रदेश में दो और तमिलनाडु में दो सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जिन दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था, उनमें से एक महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट है। ये सीटें क्रमश: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पास थीं। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में उपचुनाव एक तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए परीक्षा की तरह है। भाजपा के पास यहां 403 विधानसभा सीटों में से 302 हैं।

उत्तर प्रदेश

ताजा रुझान- 

 

-  उत्तर प्रदेश के बलहा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा ने एक बार फिर जीत हासिल की है।

 

-  बलहा (सुरक्षित) सीट पर भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की किरण भारती को 46487 मतों से पराजित किया। इस तरह भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी है। सरोज को 89,641 जबकि किरन को 43,154 मत हासिल हुए। बसपा प्रत्याशी रमेश गौतम 31640 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी मन्नू देवी को 1353 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई।

- रामपुर सीट से आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा 64790 वोटों से आगे चल रही हैं। गंगोह सीट से कांग्रेस 58290 वोटों से आगे चल रही है।

- इगलास से भारतीय जनता पार्टी 63708 वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

- चुनाव आयोग के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 1 निर्वाचन क्षेत्र में और समाजवादी पार्टी (सपा) 2 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है।

- लखनऊ कैंट से बीजेपी आगे चल रही है। उपचुनाव में बीजेपी, बीएसपी, सपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सबसे अधिक 13 प्रत्याशी लखनऊ कैंट सीट पर ही हैं।

- साल 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 11 में से आठ सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। बची तीन सीटों में से एक-एक सीट एसपी, बीएसपी और अपना दल के खाते में गई थी।

यूपी में 47.05 फीसदी हुआ था मतदान

यहां 11 सीटों के लिए भाजपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच चौतरफा मुकाबला है। इन सीटों में से आठ सीट पहले भाजपा के पास थी, एक सीट उसके सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) के पास थी। वहीं, रामपुर और जलालपुर (आंबेडकरनगर) क्रमश: समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पास थी। राज्य में सोमवार को 47.05 फीसदी मतदान हुआ था।

दो लोकसभा सीटों का हाल

बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के प्रत्याशी प्रिंस राज आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उदयन राजे पीछे चल रहे है।

राजस्थान

राजस्थान में विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव में मतों की गिनती के दोपहर तक के रूझान में एक सीट पर कांग्रेस तथा एक पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का प्रत्याशी आगे चल रहा है।

- निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर एक बज कर करीब दस मिनट तक के रूझान में खींवसर सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नारायण बेनीवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हरेंद्र मिर्धा से 3828 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- वहीं, मंडावा विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती में कांग्रेस की रीटा चौधरी भाजपा की सुशीला सीगड़ से 26874 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई।

राजस्थान में अगर भाजपा और उसके सहयोगी आरएलपी से कांग्रेस दो सीटें छीनने में सफल हो जाती है तो वह विधानसभा में मजबूत स्थिति में आ जाएगी। यहां दो विधानसभा सीटों मंडावा और खींवसर के लिए उपचुनाव हुए थे।  प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन एनडीए के बीच सीटों को लेकर खींचतान मची हुई है।

सिक्किम

- सिक्किम में कुल तीनों सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें से बीजेपी ने दो तो सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

सिक्किम की दो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।

- वहीं, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।  

सिक्किम में तीन सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे, जिनमें से मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (पोकलोक कामरांग विधानसभा) भी उम्मीदवारों में से एक हैं। यहां 32 विधानसभा सीटों में से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के पास 18, भाजपा के पास 10 हैं। कई अन्य के पार्टी छोड़ने के बाद सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के पास अब सिर्फ एक विधायक बच गया है। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया भी गंगटोक से हमरो सिक्किम पार्टी (एचएसपी) के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।

गुजरात

गुजरात में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के रुझाने सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में जहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में बड़ी टक्कर थी, लेकिन धीरे-धीरे तस्वीर साफ होने लगी है।

- कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए अल्पेश ठाकोर राधनपुर से चुनाव हार गए हैं। राधनपुर से देसाई रघुभाई मेराजभाई ने जीत हासिल की। 

- वहीं, राज्य की खेरालु सीट से बीजेपी ने कांग्रेस के ठाकोर बाबुजी उजमजी को हराकर जीत दर्ज की।

 

बायड की सीट पर कांग्रेस के जशुभाई पटेल ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा के धवलसिंह झाला को हराया। धवलसिंह झाला कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।

पंजाब

 पंजाब में विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस जलालाबाद, फगवाड़ा और मुकेरियां सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) दाखा सीट पर आगे चल रहे हैं।

- शुरुआती रुझानों के अनुसार, फगवाड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार राजेश बाघा से 10,788 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

- मुकेरियां सीट से भाजपा प्रत्याशी जंगी लाल महाजन अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी इंदु बाला से 1,505 मतों से पीछे चल रहे हैं।

- जलालाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार रमिंदर आवला शिअद प्रत्याशी राज सिंह दिबीपुरा से 10,088 मतों से आगे चल रहे हैं।

- वहीं, दाखा सीट पर शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी मनप्रीत सिंह इयाली अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार संदीप संधू से 7,822 मतों से आगे चल रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश में खोंसा पश्चिम सीट पर, छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित चित्रकोट सीट पर, तेलंगाना में हुजुरनगर सीट पर, मध्य प्रदेश की झाबुआ और मेघालय की शेल्ला सीट पर उपचुनाव हुआ था।

-  अरुणाचल प्रदेश की एक मात्र सीट खोन्सा पश्चिम से निर्दलीय से अजेट होमटोक 3785 वोटों से आगे चल रहे हैं।   

- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित चित्रकोट विधानसभा सीट में कांग्रेस के राजमन बेंजाम ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के लच्छुराम कश्यप को 17,862 मतों से हराया।

-  तेलंगाना की भी एक मात्र सीट हुजूरनजर से भारतीय जनता पार्टी के डर. कोटा. रामा राव 1026 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-  मध्य प्रदेश की झाबुआ सीट से कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 43492 वोटों से आगे चल रहे हैं।  

-  मेघालय की शेल्ला सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के बलजीत कुपर प्रतीक 10586 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बिहार

बिहार में लोकसभा की एक सीट समस्तीपुर और विधानसभा की पांच सीटों किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर सीट पर चुनाव हुआ था। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस उपचुनाव का प्रदर्शन नीतीश कुमार सरकार की नीतियों को लेकर जनता की राय दिखा सकता है।

- बिहार की सिमरी बख्तियारपुर सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के डा० अरुण कुमार 25627 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- किशनगंज से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के फिरोज आलम 1386 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

- दरौंदा से जनता दल (यूनाइटेड) के अजय कुमार सिंह 10836 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

- नाथनगर से राष्ट्रीय जनता दल के राबिया खातुन 8843 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- राज्य के बेलहर सीट से राष्ट्रीय जनता दल के रामदेव यादव 28455 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

तमिलनाडु

तमिलनाडु में विल्लुपुरम जिले के विक्रवांदी और तिरुनेलवेल्ली जिले के नांगुनेरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। यहां मुकाबला अन्नाद्रमुक और द्रमुक के बीच है।

-    तमिलनाडु की विक्रावांडी सीट से ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कड़गम के मुतमिलसेल्वन आर  75867 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-    वहीं, नानगुनेरी सीट से ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कड़गम के नारायणन, वि. 33803 वोटों से आगे चल रहे हैं।

केरल

केरल में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था।  

-    केरल की दो सीटों एरनाकुलम और अरूर से बीजेपी आगे चल रही है।  

-    वहीं,  राज्य की कोन्नी और वट्टीयूरकावो से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) आगे चल रही है।

-    मंजेश्वर से इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग आगे चल रही है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad