Advertisement

लुधियाना नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत, भाजपा तीसरे नंबर पर

पंजाब के लुधियाना नगर निगम के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को एकतरफा जीत हासिल हुई है। इस जीत से कांग्रेस...
लुधियाना नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत, भाजपा तीसरे नंबर पर

पंजाब के लुधियाना नगर निगम के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को एकतरफा जीत हासिल हुई है। इस जीत से कांग्रेस शासित पंजाब में पार्टी ने कामयाबी पाकर फिर से लोगों का विश्वास अर्जित किया है।

95 सीटों वाले इस नगर निगम में कांग्रेस को 62 सीटें मिली है। दूसरे क्रम पर शिरोमणि अकाली दल है जिसके 11 सीटें आई हैं। जबकि बीजेपी को महज 10 सीटों पर संतोष करना पड़ा है।

वहीं इस नगर निगम चुनाव में अपनी तकदीर आजमा रही आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली है। जबकि नई पार्टी लोक इंसाफ पार्टी को 7 सीटें हासिल हुई है। चार सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी हुए हैं।

लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए 24 फरवरी को मतदान हुआ था। लुधियाना नगर निगम की 95 सीटों पर कुल 494 उम्मीदवार मैदान में थे। इस दौरान कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला था। इस दौरान ए 59.08 फीसदी लोगों ने अपने वोट डाले थे।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad