Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ये होंगे भाजपा-कांग्रेस के स्टार प्रचारक, देखें लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 को लेकर नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और...
दिल्ली विधानसभा चुनाव में ये होंगे भाजपा-कांग्रेस के स्टार प्रचारक, देखें लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 को लेकर नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने कमर कस ली है। इस बीच कांग्रेस और भाजपा ने बुधवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही 40-40 नेताओं को शामिल किया है। भाजपा की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं। इनके अलावा हेमा मालिनी, सनी देओल, रवि किशन और दिनेश लाल उर्फ निरहुआ भी बीजेपी के लिए वोट मांगेंगे। इससे पहले जारी की गई लिस्ट में कांग्रेस ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम है। इनके साथ ही शशि थरूर, नवजोत सिंह सिद्धू, शत्रुघ्न सिन्हा भी कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे।

बता दें कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने 66 उम्मीदवारों की घोषणा की है। वहीं, 4 सीटों पर उसकी सहयोगी दल आरजेडी चुनाव लड़ रही है।

सीएम केजरीवाल को सभरवाल देंगे चुनौती

इस बार कांग्रेस ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ रोमेश सभरवाल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, इस सीट से बीजेपी के सुनील यादव केजरीवाल को टक्कर देंगे। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 66 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि कांग्रेस ने 4 सीटें अपने सहयोगी दल आरजेडी को 4 सीटें दी हैं।


 

आदर्श शास्त्री भी कांग्रेस की टिकट पर लड़ रहे हैं चुनाव

कांग्रेस ने गांधीनगर से अरविंदर सिंह लवली, बल्लीमारन से हारून यूसुफ, कृष्णानगर से अशोक कुमार वालिया और पटेल नगर से कृष्णा तीरथ को टिकट दिया। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की पुत्री शिवानी चोपड़ा कालकाजी से चुनावी मैदान में हैं। इनके अलावा आम आदमी पार्टी ने आप की पूर्व नेता अलका लांबा को चांदनी चौक से और दिल्ली कैंट से संदीप तंवर को टिकट मिला। इनके अलावा पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री को द्वारका से टिकट दिया है।

जानिए- स्टार प्रचारकों के नाम

सोनिया गांधी (अंतरिम अध्यक्ष, कांग्रेस)

राहुल गांधी (पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष)

मनमोहन सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता)

प्रियंका गांधी वाड्रा (वरिष्ठ नेता, कांग्रेस)

गुलाम नबी आजाद (पूर्व केंद्रीय मंत्री)

पीसी चाको (दिल्ली कांग्रेस प्रभारी)

सुभाष चोपड़ा (दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष)

कैप्टन अमरिंदर सिंह (मुख्यमंत्री, पंजाब)

अशोक गहलोत (मुख्यमंत्री, राजस्थान)

कमलनाथ (मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश)

भूपेश बघेल (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़)

वी. नारायण सामी ( मुख्यमंत्री, पुडुचेरी)

अजय माकन (पूर्व केंद्रीय मंत्री)

जेपी अग्रवाल (पूर्व सांसद, दिल्ली)

मीरा कुमार (पूर्व सांसद और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष)

कपिल सिब्बल (पूर्व केंद्रीय मंत्री)

राज बब्बर       (पूर्व सांसद और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, यूपी)

शशि थरूर       (कांग्रेस सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री)

हरीश रावत      (पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड)

भूपेंद्र सिंह हुड्डा  (पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा)

8 फरवरी को होना है चुनाव

गौरतलब है कि दिल्ली में अगले महीने 8 फरवरी को 70 सीटों पर मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस प्रमुख दल हैं, जिनके प्रत्याशी मुख्य रूप से एक-दूसरे को चुनौती देंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad