Advertisement

33 साल पुरानी अंबेसडर से परचा दाखिल करने जाएंगे कांग्रेस के बिट्टू, जानिए क्यों?

Cong nominee to travel in former CM Beant Singh’s car to file papers; says it’s family tradition चुनावों में परचा दाखिला के लिए मुहूर्त-टोटका के हिसाब से...
33 साल पुरानी अंबेसडर से परचा दाखिल करने जाएंगे कांग्रेस के बिट्टू, जानिए क्यों?

Cong nominee to travel in former CM Beant Singh’s car to file papers; says it’s family tradition

चुनावों में परचा दाखिला के लिए मुहूर्त-टोटका के हिसाब से निकलना, समय विशेष पर नामांकन भरना आदि करते उम्मीदवार आम तौर पर देखे जाते हैं। इस क्रम में पंजाब से एक दिल्चस्प खबर आई है। लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रनवीत सिंह बिट्टू किसी अच्छी चमचमाती कार के बजाय घर की करीब सबसे पुरानी कार में बैठकर नामांकन दाखिल करने जाएंगे। जब पत्रकारों ने वजह जानना चाहा तो उनका कहना था कि यह उनके दादा और भूतपूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की इस्तेमाल की हुई कार है। इससे नामांकन के लिए जाना उनकी पारिवारिक परंपरा है।

पीटीआइ की चंडीगढ़ से जारी खबर में यह जानकारी दी गई है। दरअसल, बेअंत सिंह की अगस्त 1995 में चंडीगढ़ स्थित पंजाब-हरियाणा सचिवालय के बाहर एक बम विस्फोट में मौत हो गई थी।

 रवनीत ने कहा कि उनके सफेद रंग की इस 1986 मेक कार से जाने के पीछे यही नहीं है कि इस लकी चार्म ने दो बार मुझे एमपी बनाया, बल्कि खास यह है कि, ‘‘ हमारा परिवार इससे भावनात्मक रूप से जुड़ा है। हम महसूस करते हैं कि हम जब इसमें यात्रा करते हैं तो बेअंत सिंह जी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।’’

बिट्टू ने मंगलवार को यह बताया कि वह (बेअंत सिंह) पूरे पंजाब में इसी कार से घूमते थे। वह इसी कार से पंजाब के गांवों का उस समय दौरा करते थे, जब यहां आतंकवाद अपने चरम पर था।   

बिट्टू, जो लुधियाना से फिर चुनाव लड़ रहे हैं, गुरुवार को जब जिला प्रशासन परिसर में अपने कागजात जमा करने जाएंगे, तो कुछ दूरी इसी कार से तय करेंगे।

 43 वर्षीय कांग्रेस नेता ने कहा, “ इस कार से शुभ काम के लिए यात्रा करना हमारे परिवार की परंपरा है। जब बेअंत सिंह जी 1992 में चुनाव लड़े थे, तो वे इसी कार से नामांकन दाखिल करने गए ‌थे। उनके मुताबिक, बेअंत सिंह के पुत्र तेज प्रकाश सिंह ‌भी यही कार इस्तेमाल करते थे, जब वे चुनाव लड़ते थे। ऐसा ही उनके लड़के गुरुकीरत सिंह ने किया।

 बिट्टू ने पीटीआइ को बताया, “ मैंने खुद 2009 और 2014 के दोनो लोकसभा चुनावों नामांकन भरने में इसी कार का इस्तेमाल किया था।’’ यह कार जो उनके चंडीगढ़ के घर पर खड़ी रहती है, हाल ही में लुधियाना लाई गई है।

 बिट्टू का मुकाबला अकाली दल के महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस और आम आदमी पार्टी के तेजपाल सिंह गिल से है।  

 पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 19 मई को होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad