Advertisement

छत्तीसगढ़ चुनाव: रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, भाजपा सिर्फ 18 सीटों पर सिमटी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है। 15 सालों से प्रदेश की कमान...
छत्तीसगढ़ चुनाव: रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, भाजपा सिर्फ 18 सीटों पर सिमटी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है। 15 सालों से प्रदेश की कमान संभाल रहे रमन सिंह के हाथों से कांग्रेस ने बागडोर छीन ली है। रुझानों में कांग्रेस जहां 68 सीटों पर आगे है वहीं भाजपा सिर्फ 16 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है। बहरहाल जनादेश को स्वीकार करते हुए रमन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं अब कांग्रेस इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए मुख्यमंत्री पद के लिए माथापच्ची करने में लग गई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुए थे। 12 और 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ के लिए वोट डाले गए थे। छत्तीसगढ़ में कुल 90 सीटें हैं।

 

कुल सीटें- 90

 

उम्मीदवार- 1101

 

 छत्तीसगढ़ परिणाम स्थिति- 

 

छत्तीसगढ़ 
परिणाम स्थिति
 
90 निर्वाचन क्षेत्रों में से 90 की ज्ञात स्थिति
दल का नामविजयीआगेकुल
इंडियन नेशनल कांग्रेस 9 59 68
बहुजन समाज पार्टी 0 2 2
भारतीय जनता पार्टी 2 14 16
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 0 4 4
कुल 11 79 90

किसके सिर सजेगा छत्तीसगढ़ का ताज

कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू का नाम चल रहा है।

रमन सिंह ने  किया था  दावा, चौथी बार बनेगी भाजपा सरकार

मतगणना के 48 घंटे पहले डॉ रमन सिंह ने दावा किया था कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में चौथी बार बनने जा रही है। उन्होंने भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त की आशंका को भी नकारा था। पिछले 15 साल से छत्‍तीसगढ़ में सत्‍ता में काबिज रमन सिंह ने कहा था, भाजपा के सभी विधायक चट्टान की तरह पार्टी के साथ डटे रहेंगे। उन्हें एग्जिट पोल पर नहीं, जनता पर यकीन है। उन्होंने भाजपा के विधायकों को बाहर भेजने की बातों से भी इन्कार किया है। 

2013 में ये थे चुनाव परिणाम

2013 में चुनाव परिणाम में बीजेपी को 49, कांग्रेस को 39, बीएसपी को 1 और अन्‍य को 1 सीट मिली थी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2013

पार्टी

सीटों पर
जीत

भारतीय जनता पार्टी

49

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

39

बहुजन समाज पार्टी

1

अन्य

1

कुल

90

PM मोदी, राहुल गांधी सहित इन स्टार प्रचारकों की साख लगी थी दांव पर

छत्तीसगढ़ के चुनावी समर में अगर बात भाजपा की करें तो सभा और रैली करने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। भाजपा की ओर से दूसरे चरण के लिए करीब 301 सभाएं व रैलियां की गईं। भाजपा की ओर से बड़े नेताओं ने रोड शो भी किए। पूरे प्रचार के दौरान भाजपा ने विकास के दावों के साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला किया। भाजपा के स्टार प्रचारकों ने सरकार में रहते हुए कांग्रेस को फेलियर बताया।

दोनों चरण में कांग्रेस ने की थी करीब 500 सभाएं

कांग्रेस 2018 विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में कुल 80 स्टार प्रचारकों की सूची बनाकर ज्यादातर को उतारा। दोनों चरण में करीब 500 सभाएं कांग्रेस की ओर से की गईं। इसमें 350 से अधिक सभाएं दूसरे चरण में की गईं।

गठबंधन की ओर से 250 से अधिक सभाएं और रैलियां

सूबे में बने पहली बार के गठबंधन में जान फूंकने के लिए गठबंधन के घटकों ने खूब चुनावी मैदान में पसीना बहाया। गठबंधन के लिए बसपा, जोगी कांग्रेस और सीपीआई ने अपने स्टार प्रचारकों की फौज चुनावी मैदान में उतारी थी, जिसमें बसपा के 26, जेसीसीजे के 20 और सीपीआई के 30 स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतारा था। इन स्टार प्रचारकों ने 250 से अधिक सभाएं और रैलियां कीं। आम आदमी पार्टी, सीपीआईएम, सपा की ओर से 50 से अधिक रैलियां और सभाएं कीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad