Advertisement

उपचुनाव: 13 राज्यों की 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, जानें अब तक कहां कितना हुआ मतदान

देश में आज कई जगहों पर उपचुनाव हो रहे हैं। दादरा व नगर हवेली सहित लोकसभा की तीन और 13 राज्यों में फैली...
उपचुनाव: 13 राज्यों की 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, जानें अब तक कहां कितना हुआ मतदान

देश में आज कई जगहों पर उपचुनाव हो रहे हैं। दादरा व नगर हवेली सहित लोकसभा की तीन और 13 राज्यों में फैली विधानसभा की 29 सीटों पर शनिवार यानी आज मतदान किए जा रहे हैं। मतदान प्रक्रिया के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के साथ ही कोविड बचाव उपाय भी सुनिश्चित किए गए हैं। अधिकतर सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

जानें अब तक कहां कितना हुआ मतदान

 

कर्नाटक: हनागल विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में लोगों मतदान किया। कर्नाटक में आज हनागल और सिंदगी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान हो रहे हैं। सिंदगी और हनागल विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 9 बजे तक 9.77% मतदान हुआ।

 

बिहार:  कुशेश्वर अस्थान और तारापुर विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.79 फीसदी मतदान हुआ। इससे पहले कुशेश्वर अस्थान और तारापुर में सुबह नौ बजे तक क्रमश: 6.45% और 4% मतदान हुआ।

 

हिमाचल प्रदेश: प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने परिवार के साथ मंडी संसदीय क्षेत्र उपचुनाव के मुरहाग में मतदान केंद्र संख्या 36 पर अपना वोट डाला।

 

मिजोरम: राज्य में तुइरियाल विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 17% मतदान दर्ज किया गया।

 

दादरा व नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश के मंडी और मध्य प्रदेश के खंडवा में लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होगा। वहीं, जिन 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा, उनमें असम में पांच, पश्चिम बंगाल में चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश तथा मेघालय में तीन-तीन, बिहार, राजस्थान और कर्नाटक में दो-दो जबकि आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम तथा तेलंगाना की एक-एक सीट शामिल है। मतगणना दो नवंबर को होगी।

नगालैंड की शमातोर-चेसोर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई थी। हालांकि, क्षेत्रीय दल नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवार को 13 अक्टूबर को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।

लोकसभा की तीन सीटों पर सदस्यों के निधन के चलते उपचुनाव हो रहे हैं। वहीं, कुछ विधानसभा सीटों पर विधायक के निधन के कारण जबकि कई सीटों पर विजयी उम्मीदवार के दल बदलने के लिए इस्तीफा देने के कारण सीट खाली हुई। फिलहाल जहां जहां मतदान है वहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। असमाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement