Advertisement

उपचुनाव: गोवा की दोनों सीटें भाजपा के खाते में, आंध्र में तेलगु देशम की जीत

गोवा की दोनों सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया है।
उपचुनाव: गोवा की दोनों सीटें भाजपा के खाते में, आंध्र में तेलगु देशम की जीत

23 अगस्त को तीन राज्यों की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। दिल्ली के बवाना सीट पर जहां आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है, वहीं गोवा की दोनों सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया है। जबकि आंध्रप्रदेश में तेदेपा ने कामयाबी पाई।

गोवा के पणजी में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर चुनाव जीत गए हैं। 4803 वोटों के अंतराल से उन्होंने यह जीत हासिल की है। वहीं गोवा के वालपोई में बीजेपी के विश्वजीत राणे ने 10,066 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

आंध्रप्रदेश के नांदयाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव में तेदेपा के ब्रह्मानंद रेड्डी ने जीत हासिल कर ली है। इस बीच दिल्ली के बवाना पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं जिसमें भाजपा-कांग्रेस को हराकर आप उम्मीदवार रामचंद्र ने 24052 वोटों से बड़ी सफलता पाई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad