Advertisement

फूलपुर-गोरखपुर में भाजपा की हार, रंग लाई सपा-बसपा की मेहनत

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर, फूलपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को करारी मात मिली है। जबकि...
फूलपुर-गोरखपुर में भाजपा की हार, रंग लाई सपा-बसपा की मेहनत

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर, फूलपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को करारी मात मिली है। जबकि सपा-बसपा की जुगलबंदी ने बड़ी कामयाबी पाई है। अब राजनीतिक दलों की ओर से सपा-बसपा को बधाई दी जा रही है।।

दरअसल, इस उपचुनाव को 2019 से पहले सियासी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। इस चुनाव की अहमियत भाजपा को हराने के लिए सपा-बसपा के साथ होने के सियासी समीकरण के कारण और बढ़ गई। इसके अलावा इसके नतीजे इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि दोनों ही सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा है। गोरखपुर जिसे सीएम योगी का गढ़ माना जाता रहा, दूसरी ओर फूलपुर लोकसभा सीट जो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के विधानसभा जाने के बाद रिक्त हुई थी। ऐसे में भाजपा के हाथों से इन सीटों का फिसलना विपक्षी एकता की मजबूती का नतीजा माना जा रहा है। उपचुनाव का यह परिणाम भावी लोकसभा चुनाव से पहले अहम साबित हो सकता है।  

फूलपुर में सपा की जीत

सपा के उम्मीदवार नागेंद्र पटेल ने 59613 वोटों से भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को हराया है। नागेंद्र पटेल को कुल 3,42,796 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के कौशलेंद्र पटेल को 2,83,183 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़े पूर्व सांसद अतीक अहमद को 48,087 और कांग्रेस के मनीष मिश्रा को 19,334 वोट मिले।

ऐसा रहा रुझान

-31वें राउंड के बाद समाजवादी पार्टी के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल 3,37,683 वोटों के साथ 57,148 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा के कौशलेन्द्र सिंह पटेल 2,80,535 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

-28वें राउंड के बाद समाजवादी पार्टी के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल 3,05,172 वोटों के साथ 47,351 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा के कौशलेन्द्र सिंह पटेल 2,87,821 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

-23वें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी को 2,50,285 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी को 2,17,032 वोट मिले। यानी सपा उम्मीदवार 33,253 वोटों से आगे रहे।

-पंद्रहवें राउंड के बाद समाजवादी पार्टी के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल पर 22,842 मतों से आगे। पटेल को 1,67,008 वोट मिले, जबकि भाजपा के कौशलेन्द्र सिंह पटेल को 1,44,166  मत मिले।

-चौदहवें राउंड के बाद समाजवादी पार्टी के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल पर 14,400 मतों से आगे। पटेल को 1,55,314 वोट मिले, जबकि भाजपा के कौशलेन्द्र सिंह पटेल को 1,34,819 मत मिले।

-एएनआई के मुताबिक, 11वें राउंड के बाद समाजवादी पार्टी के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल को 12,2247 वोटों के साथ 15,713 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि बीजेपी का कौंसलेंद्र सिंह पटेल 106534 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

-10 राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल 111668 वोटों के साथ 14,239 मतों से आगे। भाजपा के कौशलेन्द्र को 97369 वोट मिले।

-आठ राउंड की गणना के बाद समाजवादी पार्टी के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल 99,557 मतों के साथ 12,531 वोटों से आगे। जबकि भाजपा के कौशलेन्द्र सिंह पटेल 87,326 वोटों के साथ दूसरे क्रम पर।

-समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तीन राउंड की गिनती के बाद समाजवादी पार्टी के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल 1437 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 7600 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के कौशलेन्द्र सिंह को 6163 वोट प्राप्त हुए हैं।

कौन थे मैदान में?

बता दें कि फूलपुर से भाजपा से कौशलेंद्र पटेल, बसपा समर्थित सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल, कांग्रेस के मनीष मिश्रा और निर्दलीय अतीक अहमद मैदान में थे।

 

गोरखपुर में सपा की जीत

सपा उम्मीदवार ने भाजपा प्रत्याशी को 21,881 वोटों से मात दी। बसपा समर्थित सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को कुल 4,56,513 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के उम्मीदवार उपेंद्र दत्त शुक्ल को कुल 4,34,632 वोट मिले हैं। 

ऐसा रहा रुझान

-29वें राउंड  के बाद सपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद 24,723 वोटों से आगे रहे। इस राउंड तक सपा उम्मीदवार को कुल 4,21,117 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ल को 4,10,806 वोट मिले।

-27वें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद 21,117 वोटों से आगे रहे। इस राउंड तक सपा उम्मीदवार को कुल 4,05,870 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ल को 3,84,753 वोट मिले।

-25 राउंड के बाद सपा के प्रवीण कुमार निषाद 3,77,146 वोटों के साथ 22,954 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के उपेंद्र दत्त शुक्ल 3,54,192 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

-22वें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद 25,870 वोटों से आगे। सपा को अब तक 3,34, 463 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ल को 3,08,593 वोट मिले।

-सत्रहवें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी 2,62,346 वोटों के साथ 26,960 वोटों से आगे। भाजपा प्रत्याशी को मिले 2,35,836 वोट।

-चौदहवें राउंड के बाद गोरखपुर में सपा प्रत्याशी को 2,12,061 वोट, भाजपा प्रत्याशी को 1,92,860 वोट।

-बारहवें राउंड के बाद सपा को 1,80,155 वोट, भाजपा को 1,65,487 वोट

-ग्यारहवें राउंड के बाद गोरखपुर में सपा प्रत्याशी को 1,63941 वोट, भाजपा प्रत्याशी को 1,50,62 वोट।

-आठ राउंड के बाद गोरखपुर से सपा प्रत्याशी 10,598 वोटों से आगे, मिले 1,19,427 वोट। जबकि भाजपा को 1,08,829 वोट मिले। 

-एएनआई के मुताबिक, छठे राउंड के बाद सपा के प्रवीण कुमार निषाद 89950 मतों के साथ आगे चल रहे हैं, भाजपा के उपेंद्र दत्त शुक्ला को 82811 वोट मिले हैं।

-सपा के प्रवीण कुमार निषाद 59,077 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा के उपेंद्र दत्त शुक्ला को 56,945 वोट मिले हैं।

-तीसरे राउंड की गिनती के बाद सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद 1523 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा उम्मीदवार को कुल 44979 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 43456 मिले हैं।

-पहले राउंड में भाजपा के उपेंद्र दत्त शुक्ला को 15577 वोट मिले हैं, जबकि सपा के प्रवीण कुमार निषाद को 13911 वोट हासिल हुए हैं।

-पहले राउंड के बाद भाजपा 1666 वोटों से आगे

कौन थे मैदान में?

गोरखपुर में बीजेपी की ओर से उपेंद्र शुक्ला मैदान में थे जबकि समाजवादी पार्टी ने यहां से प्रवीण निषाद को प्रत्याशी बनाया था। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी ने खुलेतौर पर यहां प्रवीण निषाद का समर्थन करने का ऐलान किया। जबकि कांग्रेस की ओर से इस सीट पर सुरहिता करीम मैदान में थी।

गोरखपुर में महंत अवैद्यनाथ की राजनीतिक विरासत को योगी आदित्यनाथ ने 1998 में संभाला उसके बाद पिछले पांच बार से लगातार योगी भाजपा के टिकट से संसद पहुंचते रहे हैं।

गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के लिये मतदान गत 11 मार्च को हुआ था। इस दौरान क्रमशः 47.75 प्रतिशत और 37.39 फीसद वोट पड़े थे। गोरखपुर सीट के लिये 10 और फूलपुर सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में हैं।

सियासी मायने 

भले ही उत्तर प्रदेश के महज दो लोकसभा सीटों पर यह जनादेश आया हो लेकिन इसका राजनीतिक अर्थ काफी व्यापक है। जहां चुनाव होने के कुछ दिन पहले गोरखपुर में बसपा ने सपा का समर्थन कर गठबंधन का ट्रायल दिया। ऐसे में गोरखपुर, जिसे योगी का गढ़ माना जाता है वहां भाजपा के हाथों से सीट छूटना? उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के विधानसभा सदस्य बनने के बाद रिक्त हुए फूलपुर में भाजपा का प्रदर्शन? यह आंकड़े और नतीजे  विपक्षी दलों के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

 

 
 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad