Advertisement

उपचुनावों में बीजेपी ने जीती 5 सीटें; पंजाब के संगरूर की लोकसभा सीट पर आप को झटका, रामपुर और आजमगढ़ बीजेपी ने सपा से छीनीं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में हुए उपचुनावों...
उपचुनावों में बीजेपी ने जीती 5 सीटें;  पंजाब के संगरूर की लोकसभा सीट पर आप को झटका, रामपुर और आजमगढ़ बीजेपी ने सपा से छीनीं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में हुए उपचुनावों में दो लोकसभा और तीन राज्य विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की, क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) को अपने गढ़ पंजाब के संगरूर में हार का सामना करना पड़ा, जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो बार जीते थे। यहां पर शिरोणणि अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान विजयी रहे।

संगरूर में आप की हार राज्य में प्रचंड जीत के साथ सत्ता में आने के महज तीन महीने बाद आई है। हालाँकि, आप के लिए खुशी की बात थी क्योंकि उसने दिल्ली की राजिंदर नगर सीट का उपचुनाव जीता है। यहां आप ने हैट्रिक लगाई है। राघव चढ्ढा के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी।

उत्तर प्रदेश में, भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा जीत दर्ज की। दोनों सीटें समाजवादी पार्टी के पास थीं। समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में बीजेपी ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। लोकसभा उपचुनाव में भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को पछाड़ दिय। दिनेश लाल यादव 8679 मतों से विजयी घोषित हुए। रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी विजयी घोषित हो गए हैं। लोधी ने करीब 42 हजार मतों से जीत हासिल की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है। यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकार के लिए व्यापक पैमाने पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत देता है। समर्थन के लिए लोगों का आभारी हूं। मैं हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।

त्रिपुरा में, माकपा जुबराजनगर के अपने गढ़ में भाजपा से 4,572 मतों के अंतर से हार गई। राज्य की चार में से तीन सीटों पर बीजेपी ने और एक पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। राज्य की जुबराबनगर पर मलिना देबनाथ, सुरमा से सपना दास पाल और टाउन बोरडोवाली से मणिक साहा को जीत मिली है जबकि अगरतला में कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। यहां पर कांग्रेस के सूदीप राय बर्मन जीते हैं। विधानसभा उपचुनाव में आंध्र प्रदेश की आत्माकुरु सीट पर वाईएसआर कांग्रेस के विक्रम रेड्डी ने जीत हासिल की। झारखंड के मांडर में कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी की गंगोत्री कुजूर को हराया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad