Advertisement

एग्जिट पोल के नतीजे, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का पलड़ा भारी

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान सम्पन्न हो चुके हैं। अब नतीजों को लेकर...
एग्जिट पोल के नतीजे, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का पलड़ा भारी

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान सम्पन्न हो चुके हैं। अब नतीजों को लेकर अटकलबाजियां तेज हो गई हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में कौन बाजी मारेगा... इसे लेकर एग्जिट पोल के जरिए तस्वीर सामने आने लगी है।

बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। वहीं, मिजोराम में कांग्रेस और तेलंगाना में टीआरएस की सरकार है। अब जनादेश के बाद किसकी सरकार बनती और बिगड़ती है इसका खुलासा 11 दिसंबर को हो जाएगा। लेकिन इससे पहले नजर डालते हैं विभिन्न एग्जिट पोल के अनुमानों पर...

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में चार सर्वे में भाजपा कांग्रेस से पिछड़ती नजर आ रही है। इंडिया न्यूज-नेता, एबीपी-लोकनीति और एक्सिस माइ इंडिया-इंडिया टुडे के सर्वे में कांग्रेस भाजपा से आगे है। जबकि टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स के सर्वे ने भाजपा के जीतने का अनुमान लगाया है।

-116 बहुमत के लिए जरूरी सीटें

सर्वे

भाजपा

कांग्रेस

अन्य

इंडिया न्यूज-नेता

106

112

12

टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स

126

89

15

एबीपी-लोकनीति

94

126

10

एक्सिस माइ इंडिया-इंडिया टुडे

102-122

104-122

4-11

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। 2013 के चुनाव में यहां भाजपा को 168 सीटें मिली थीं और शिवराज सिंह चौहान तीसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। जबकि कांग्रेस के हिस्से में 58 सीटें आई थीं। 2018 विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को वोट डाले गए थे। 11 दिसंबर को परिणाम आएंगे।

राजस्थान

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर चार सर्वे सामने आए हैं। चारों ही सर्वे में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई गई है।

-101 बहुमत के लिए जरूरी सीटें

सर्वे

भाजपा

कांग्रेस

अन्य

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स

85

105

09

इंडिया-टुडे एक्सिस

55-72

119-141

04-11

न्यूज नेशन   89-93  99-103  00
 न्यूज 24  70-80  110-120  10

राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें हैं, लेकिन चुनाव 199 सीटों के लिए हुए हैं। 2013 के चुनाव में भाजपा को 163 सीटें मिलीं थीं और वसुंधरा राजे सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाया गया था। यहां कांग्रेस को केवल 21 सीटें मिली थीं। यहां 7 दिसंबर को वोट डाले गए। 11 दिसंबर को मतगणना होगी।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक 5 सर्वे सामने आए हैं। इसके इन तीन सर्वे की मानें तो राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। वहीं दो सर्वे में भाजपा आगे दिख रही है।

-46 बहुमत के लिए जरूरी सीटें

सर्वे

भाजपा

कांग्रेस

जेसीसी-बसपा

अन्य

इंडिया टुड़े-एक्सिस माय इंडिया

21-41

55-65

-

4-8

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स

46

35

7

2

रिपब्लिक- जन की बात

44

40

-

6

न्यूज 24-पेस मीडिया

38

48

04

02

एबीपी-सीएसडीएस

39

46

05

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं, भाजपा के रमन सिंह लगातार 3 बार से यहां मुख्यमंत्री हैं। 2013 के चुनाव में भाजपा को 49 सीटों में सफलता मिली थीं, वहीं कांग्रेस को 41 सीटों से संतोष करना पड़ा था। यहां मतदान 2 चरणों- 12 नवंबर और 20 नवंबर को हुआ था। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

तेलंगाना

तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर तीन सर्वे सामने आए हैं जिसमें टीआरआएस भारी बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है।

-61 बहुमत के लिए जरूरी सीटें

सर्वे

टीआरएस

कांग्रेस

टीआरएस

टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स

66

37

16

 इंडिया टुडे-एक्सिस  79-91  21-33  01-03
 टीवी 9-एआरए  75-85  25-35  02-03
       


2014 के चुनाव के दौरान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना एक ही राज्य थे। राज्य विभाजन के बाद तेलंगाना के हिस्से में 119 सीटें आईं। इनमें तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को 90 सीटें और कांग्रेस के खाते में 13 सीटें आईं। टीआरएस के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव को मुख्यमंत्री बनाया गया। तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोटिंग हुई। नतीजों का ऐलान 11 दिसंबर को किए जाएंगे।

मिजोरम

मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर रिपब्लिक-सीवोटर का सर्वे सामने आया जिसमें एमएनएफ के हिस्से में 16 से 20 सीटें दी गई हैं और कांग्रेस के खाते में 14 से 18 सीटें जाने की बात कही गई है। जबकि अन्य को 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

21 बहुमत के लिए जरूरी सीटें

सर्वे

कांग्रेस

एमएनएफ

अन्य

रिपब्लिक-सीवोटर

14-18

16-20

3-7

       
       
       
       

 मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटें हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की थी। मिजो नेशनल फ्रंट के खाते में 5 और मिजो पीपुल्स पार्टी के खाते में 1 सीट आई थी। कांग्रेस के ललथनहवला को मुख्यमंत्री बनाया गया था। लेकिन इस बार भाजपा ने पूर्वोत्तर राज्यों में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए 2018 के चुनाव में पूरी ताकत लगाई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement