Advertisement

दिल्ली में फिर दिखा केजरीवाल का जलवा, बवाना ‌विध्‍ाानसभ्‍ाा सीट पर जबरदस्त जीत

राजधानी दिल्ली में भाजपा, आप और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी बवाना ‌विध्‍ाानसभ्‍ाा सीट पर आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली है।
दिल्ली में फिर दिखा केजरीवाल का जलवा, बवाना ‌विध्‍ाानसभ्‍ाा सीट पर जबरदस्त जीत

राजधानी दिल्ली में भाजपा, आप और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी बवाना सीट पर आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली। शुरुआत में कांग्रेस के साथ कांटे की टक्कर के बाद आप ने 24052  वोटों के अंतराल से शानदार जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस तीसरे और भाजपा दूसरे स्थान पर रही। 
 
आप- 59886
 
कांग्रेस-31919
 
भाजपा-35834
 
Candidate NameParty NameVotes% of Votes Polled
RAM CHANDER Aam Aadmi Party 59886 45.39
VED PARKASH Bharatiya Janata Party 35834 27.16
SURENDER KUMAR Indian National Congress 31919 24.19
 
राजौरी गार्डन उपचुनाव और नगर निगम चुनाव में आप की हार के बाद जो लोग दिल्ली में आप को खत्म मान रहे थे उन्हें अरविंद केजरीवाल ने करारा जवाब दिया है। बवाना सीट पर आप को मिली जीत बताती है कि दिल्ली में अब भी केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की पकड़ बनी हुई है।
 
बवाना में भाजपा की ओर से वेदप्रकाश, आम आदमी पार्टी की ओर से रामचंद्र और कांग्रेस की ओर से सुरेंद्र कुमार मैदान में थे।  अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बवाना विधानसभा सीट को जीतने के लिए कांग्रेस, आप और भाजपा ने एड़ी-चोटी एक कर दी थी। वैसे तो चुनाव मैदान में आठ उम्मीदवार थे, लेकिन यह मुकाबला आप, बीजेपी और कांग्रेस के बीच रहा। दिल्ली में मतदाताओं की दृष्टि से यह सबसे बड़ा विधानसभा क्ष्‍ाेत्र है। 

गौरतलब है कि भाजपा के उम्मीदवार वेदप्रकाश कभी आम आदमी पार्टी से विधायक थे, लेकिन पार्टी से इस्तीफा देकर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। इसी कारण से यहां दोबारा चुनाव कराना पड़ा। 

केजरीवाल ने दी बधाई
 दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी की स्वच्छ राजनीति और पिछले ढाई वर्षों के कामों पर मुहर लगाने के लिए बवाना की जनता को दिल से शुक्रिया और बधाई।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad