Advertisement

मिशन यूपी 2022: बोले गृहमंत्री अमित शाह- 44 योजनाओं में राज्य आगे, सीएम योगी की तारीफ की

यूपी मिशन 2022 के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ताल ठोक दी हैं। इसी दौरान आज गृह मंत्री यूपी दौरे पर...
मिशन यूपी 2022: बोले गृहमंत्री अमित शाह- 44 योजनाओं में राज्य आगे, सीएम योगी की तारीफ की

यूपी मिशन 2022 के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ताल ठोक दी हैं। इसी दौरान आज गृह मंत्री यूपी दौरे पर हैं जहां उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान लखनऊ में यूपी सीएम की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज देश में चल रही विकास की 44 योजनाओं में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है। योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने पूरे देश में इन 44 योजनाओं में सबसे पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है। लखनऊ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का शिलान्यास किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी की अर्थव्यस्था पिछले 4 सालों में 11 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। अब उत्तर प्रदेश देश में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है।

उन्होंने आगे कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती थीं। माफिया अवैध तरह से ज़मीनों पर कब्ज़ा करते थे। 2017 में भाजपा ने यूपी को विकसित बनाने का वादा किया था। आज योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को आगे ले जाने का काम किया है।

इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज के शिलान्यास कार्यक्रम में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2019 में गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह ने अपराध के संदर्भ में इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज के निर्माण का विचार उत्तर प्रदेश सरकार को दिया और आज इस इंस्टीट्यूट का शिलान्यास संपन्न हुआ।

उन्होंने आगे कहा, "2017 से पहले उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था बदहाल थी। माफिया राज इतना हावी था कि आज जिस भूमि पर हम इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज की स्थापना कर रहे हैं, इस 142 एकड़ भूमि पर एक माफिया कब्ज़ा करने जा रहा था। हमने कार्रवाई कि और माफिया उस ज़मीन से भाग गया।"

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad