Advertisement

प. बंगाल: भाजपा की ‘विजय संकल्प' बाइक रैली रोके जाने पर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी की ‘विजय संकल्प’ बाइक रैली रोके जाने के कारण...
प. बंगाल: भाजपा की ‘विजय संकल्प' बाइक रैली रोके जाने पर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी की ‘विजय संकल्प’ बाइक रैली रोके जाने के कारण पश्चिम बंगाल में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच संघर्ष हो गया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। बताया जा रहा है कि स्कूल बोर्ड परीक्षाएं जारी रहने के दौरान जन रैलियों पर प्रतिबंध के कारण रैलियों के लिए अनुमति नहीं होने के वजह से मोटरसाइकिल रैली रोकी गई। ‘विजय संकल्प’ रैली लोगों से संपर्क करने के लिए भाजपा के देशव्यापी चुनाव पूर्व संपर्क अभियान का हिस्सा है।

इन जगहों पर हुई झड़पें

बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच दुर्गापुर और पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल, मिदनापुर शहर और पश्चिम मिदनापुर के गोआलतोर और दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट में उस समय झड़पें हुई जब वे मोटरसाइकिल रैली निकाल रहे थे। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए आसनसोल और गोआलतोर में लाठीचार्ज किया जिसमें दोनों तरफ के कुछ लोग घायल हो गए।

भाजपा के राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने दुर्गापुर में कहा कि पुलिस द्वारा उनके पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने के बाद भी रैलियां की जांएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad