Advertisement

किसान कर्जमाफी पर वैंकेया नायडू बोले- ‘कर्जमाफी अब फैशन बन चुका है’

देश में लगातार बढ़ रहे किसान खुदकुशी के मामले को देखते हुए हाल ही में यूपी, महाराष्ट्र और पंजाब के बाद कर्नाटक ने भी बुधवार को किसान के फसल कर्ज माफ करने का ऐलान किया है।
किसान कर्जमाफी पर वैंकेया नायडू बोले- ‘कर्जमाफी अब फैशन बन चुका है’

एक ओर जहां देश में कर्जमाफी की मांग को लेकर लगातार किसान की खुदकुशी को देखते हुए राज्य सरकारें कर्ज माफी का ऐलान कर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू का कहना है कि कर्जमाफी फैशन बन चुका है। 

एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने आज एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कर्जमाफी अब फैशन बन चुका है, कर्जमाफी केवल बहुत मुश्किल स्थितियों में ही होनी चाहिए। यह समाधान नहीं है.. लेकिन किसानों का ख्याल रखना होगा। हालांकि बाद में नायडू ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह एक इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यक्रम में बोल रहे थे जिसका विषय किसानों की समस्याएं था और उनका ये बयान भी उसी संदर्भ में है।  

नायडू के इस तरह के बयान पर सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि पिछले तीन साल में 36-40, 000 किसानों ने आत्म्हत्या की है और आप कर्जमाफी को फैशन बता रहे हैं। ये तो सीधे-सीधे अन्नदाता का अपमान है।


 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad