Advertisement

गुजरात में बोलीं उमा भारती, गांधी जी की हत्या का फायदा कांग्रेस को हुआ

इलेक्शन कैंपेन के लिए गुरुवार को गुजरात पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने महात्मा गांधी की हत्या को...
गुजरात में बोलीं उमा भारती, गांधी जी की हत्या का फायदा कांग्रेस को हुआ

इलेक्शन कैंपेन के लिए गुरुवार को गुजरात पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने महात्मा गांधी की हत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांधी की हत्या की पुनः विवेचना होनी चाहिए। इसकी जांच हो कि गोडसे को हत्या के लिए किसने उकसाया।

न्यूज़ एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, उमा भारती ने कहा कि गांधी जी की हत्या का फायदा सिर्फ कांग्रेस को हुआ। क्योंकि, गांधी जी ने कांग्रेस को खत्म करने का मन बना लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि गांधी की हत्या की पुनः विवेचना होनी चाहिए। इसकी जांच हो कि गोडसे को हत्या के लिए किसने उकसाया।


बता दें कि गुजरात में इसी साल के अंत में असेंबली इलेक्शन होने वाले हैं। इस बीच कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है। महात्मा गांधी की हत्या की फाइल दोबारा खोलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अभिनव भारत ट्रस्ट के शोधकर्ता और ट्रस्टी पंकज फडनिस ने याचिका दायर की है। इस मामले में जारी सुनवाई के बीच गांधी जी की हत्या को लेकर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने ये बड़ा बयान दिया।

 

  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad