Advertisement

राहुल को मिला यशंवत सिन्हा का साथ, पीएम मोदी को बताया 'Serial Hugger'

भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को लोकसभा में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
राहुल को मिला यशंवत सिन्हा का साथ, पीएम मोदी को बताया 'Serial Hugger'

भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को लोकसभा में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाने को लेकर मोदी पर तंज कसा है। यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी को 'सीरियल हगर' यानी बताया।

अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को कहा कि हमेशा दूसरों को गले लगाने वाले पीएम मोदी को भी अब कोई गले लगाने वाला मिल गया। यशवंत सिन्हा ने लोकसभा में राहुल द्वारा पीएम मोदी को गले लगाने पर तंज कसते हुए ये बाते कहीं।

अक्सर प्रधानमंत्री मोदी अपने विदेशी समकक्षों के साथ गर्मजोशी से गले मिलते हुए दिखाई देते हैं। इन नेताओं के साथ नजदीकी दिखाने का उनका ये अलग ही तरीका है। हालांकि देखा गया है कि गले मिलने से प्रधानमंत्री विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने में कामयाब रहे हैं। लेकिन अब यशवंत सिन्हा ने उनकी इसी अदा पर तंज कसा है।

गौरतलब है कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने जब अपना भाषण समाप्त किया तो वो अचानक प्रधानमंत्री मोदी के पास चले गए और उन्हें गले लगा लिया।


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad