Advertisement

ताजमहल विवाद पर बोले आजम खान, संसद और राष्ट्रपति भवन गुलामी की निशानियां इन्हें भी गिरा दो

सोमवार को भाजपा विधायक संगीत सोम के ताजमहल पर दिए गए बयान पर विवाद लगाता बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले पर...
ताजमहल विवाद पर बोले आजम खान, संसद और राष्ट्रपति भवन गुलामी की निशानियां इन्हें भी गिरा दो

सोमवार को भाजपा विधायक संगीत सोम के ताजमहल पर दिए गए बयान पर विवाद लगाता बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बाद अब समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान ने कहा है कि ताजमहल के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन को भी गिरा देना चाहिए, क्योंकि वह भी गुलामी की याद दिलाता है।

मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान आजम ने कहा कि हम लोगों को गुलामी की सभी ऐसी निशानियों को मिटा देना चाहिए, जो हमें याद दिलाती हैं कि उन्होंने हम पर राज किया था। आजम खान ने कहा, मैंने पहले भी कहा है कि हमें संसद, कुतुब मिनार, राष्ट्रपति भवन, लाल किला और आगरा का यह ताजमहल सब नष्ट कर देना चाहिए।

Akele Taj Mahal hi kyun? Parl, Rashtrapati Bhawan, Qutb Minar, Lal Qila kyun nahi? Ye sab ghulaami ki nishani hai: Azam Khan on Sangeet Som
— ANI UP (@ANINewsUP) October 17, 2017

Mai pehle se iss rai ka hoon ki ghulami ki un tamaam nishaniyon ko mita dena chahiye jisse kal ke shasakon ki boo aati ho: Azam Khan pic.twitter.com/hrbO4Tqzih
— ANI UP (@ANINewsUP) October 17, 2017

इससे पहले, ताजमहल को लेकर संगीत सोम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल पूछा है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर राष्ट्रीय झंडा फहराना बंद करेंगे? हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा कि यह बहुत आश्चर्यजनक है कि जिसने संविधान की शपथ ली है, वह अहंकार और अज्ञानता से बात कर रहा है। ओवैसी ने पत्रकारों से कहा, अगर वह जो कह रहे हैं वह सही है तो प्रधानमंत्री फिर क्यों लालकिले जाकर झंडा फहराते हैं क्योंकि लाल किला भी गद्दारों ने बनाया था।

बता दें कि ताजमहल को लेकर यह विवाद संगीत सोम के बयान के बाद शुरू हुआ जिसमें उन्होंने बाबर, अकबर और औरंगजेब को 'गद्दार' कहा था। सोम ने कहा था कि इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करके उन लोगों को महापुरुष बताया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement