Advertisement

श्रीलंका दौरे से वापस आए पीएम, आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के बाद श्रीलंका का दौरा करके रविवार को वापस भारत आ गए। रविवार को...
श्रीलंका दौरे से वापस आए पीएम, आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के बाद श्रीलंका का दौरा करके रविवार को वापस भारत आ गए। रविवार को श्रीलंका पहुंचने पर कोलंबो एयरपोर्ट पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे ने उनका स्वागत किया। 21 अप्रैल को श्रीलंका में हुए बम धमाकों के बाद मोदी ने आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में श्रीलंका के साथ खड़े होने की बात कही थी। श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए बम धमाकों में 11 भारतीय समेत 258 लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना से मुलाकात की। मोदी ने सेंट एंथोनी चर्च जाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। भारत लौटकर उन्होंने आंध्र प्रदेश में वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन किए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएसआर जगनमोहन रेड्डी भी उनके साथ मौजूद थे। श्रीलंका का दौरा पूरा करने के बाद रवाना होने से पहले मोद ने श्रीलंका के दौर को काफी लाभदायक बताया।


तीसरी बार श्रीलंका दौरा

प्रधानमंत्री रहते मोदी का यह तीसरा श्रीलंकाई दौरा है। इससे पहले वे 2015 और 2017 में भी श्रीलंका दौरे पर जा चुके हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी का यह दौरा श्रीलंका सरकार को यह बताने के लिए है कि इस घटना में हम उनके साथ बराबरी से खड़े हैं। मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि आतंकवाद से निपटने में भारत सरकार श्रीलंका की पूरी मदद करेगा।

मालदीव के बाद श्रीलंका में मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 जून को मालदीव का दौरा किया। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला विदेशी दौरा था। यहां उन्होंने मालदीव की संसद (पीपल्स मजलिस) को संबोधित किया। उन्हें मालदीव के सर्वोच्च सम्मान ‘निशान इजुद्दीन’ (जो विदेश के गणमान्य व्यक्ति को दिया जाता है) से नवाजा गया। यहां उन्होंने कहा कि भारत हर हाल में मालदीव के साथ खड़ा है।

'नेबरहुड फर्स्ट हमारी प्राथमिकता'

पीएम मोदी ने मालदीव में कहा कि भारत में हमारी सरकार ने दोबारा जीत हासिल कर सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास हासिल किया।नेबरहुड फर्स्ट हमारी प्राथमिकता है। मालदीव में लोकतंत्र की मजबूती के लिए भारत हमेशा साथ रहेगा। हजारों सालों से भारत और मालदीव के बीच व्यापारिक संबंध हैं। हर कदम से साफ है कि भारत और मालदीव एक ही गुलशन के फूल हैं।

फ्राइडे मस्जिद के संरक्षण में योगदान देगा भारत

पीएम मोदी ने कहा कि भारत मालदीव की फ्राइडे मस्जिद के संरक्षण में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद आज सबसे बड़ा खतरा है और उससे भी बड़ा खतरा है राज्य प्रायोजित आतंकवाद। दुनिया को एक साथ मिलकर आतंकवाद और कट्टरपंथ के खिलाफ आगे बढ़कर लड़ाई लड़नी होगी।

श्रीलंका से लौटकर आंध्र प्रदेश जाएंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने विदेश दौरे के तहत श्रीलंका से भारत वापस आ गए। उन्होंने तिरुमला स्थित वेंकटेश्‍वर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। 

भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया

मोदी ने श्रीलंका में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भारत की छवि में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने देश की छवि बनाने में भारती समुदाय के लोगों की तारीफ की।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad