Advertisement

उर्मिला मातोंडकर ने बताया जान को खतरा, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आए थे आमने-सामने

कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री के चुनाव अभियान कार्यक्रम में विवाद हो...
उर्मिला मातोंडकर ने बताया जान को खतरा, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आए थे आमने-सामने

कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री के चुनाव अभियान कार्यक्रम में विवाद हो गया। उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान पहुंचीं उर्मिला मातोंडकर के साथ मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए।

वहीं, उर्मिला मातोंडकर ने इस विवाद के बाद अपनी जान को खतरा बताया है। एएनआई के मुताबिक, उन्होंने  कहा, 'यह डर पैदा करने के लिए किया जा रहा है। यह सिर्फ शुरुआत है। अभी यह हिंसा का रूप लेगा। पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। मेरी जान को खतरा है। मैंने शिकायत दर्ज की है।'

बोरीवली स्टेशन के पास हुआ विवाद

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। वो जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को उर्मिला मातोंडकर बोरीवली रेलवे स्टेशन के पास एक रैली करने जा रही थीं। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता मोदी-मोदी की नारेबाजी करने लगे, जहां से विवाद शुरू हो गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी का जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उनके बीच तकरार बढ़ने लगी। जल्द ही कार्यकर्ता दोनों तरफ से गुस्सा गए और उनके बीच झड़प होने लगी। हालांकि, बाद में पुलिस ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

'मोदी-मोदी' और 'चौकीदार चोर है' के नारे

मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि बीजेपी समर्थक मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे, जिसके जवाब कांग्रेस कार्यकर्ता चौकीदार चोर है का शोर मचाने लगे। इसके चलते दोनों तरफ से गहमागहमी बढ़ गई।

उत्तर मुंबई सीट पर से बीजेपी ने सिटिंग सांसद गोपाल शेट्टी को उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अपने 2014 के प्रत्याशी संजय निरुपम की जगह अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को मौका दिया है। 

देखें, वीडियो-


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad