Advertisement

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 131 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव की 200 सीटों में से अपने 131 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस संबंध...
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 131 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव की 200 सीटों में से अपने 131 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस संबंध में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव आयोग समिति की बैठक हुई थी जिसकी अध्यक्षता अमित शाह ने की थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली और भाजपा चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

लिस्ट में 85 वर्तमान विधायक हैं मौजूद

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं। इस सूची में 12 महिलाएं, 32 युवा, 17 अनुसूचित जाति, 19 अनुसूचित जनजाति को टिकट दिया गया है। इसमें 85 वर्तमान विधायक हैं। वहीं, 25 नए नाम हैं।

झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी वसुंधरा राजे

विधानसभा चुनाव में बड़े नेताओं में वसुंधरा राजे झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी। ये उनकी पारंपरिक सीट बन चुकी है। तो वहीं शाहपुरा से राव राजेंद्र सिंह को भाजपा ने अपने उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया है। पार्टी ने विद्याधर नगर से नरपत सिंह राजवी व परबतसर जैसी अहम सीट से से मानसिंह किनसरिया को मौका दिया गया है। यहां तक की पार्टी ने अपने लोकसभा सांसद सोना राम चौधरी को भी विधानसभा चुनाव में उतारा है।

अन्य प्रत्याशियों के नामों की भी होगी जल्द घोषणा

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पहली सूची में 85 मौजूदा विधायकों को जगह दी गई है। नड्डा ने पत्रकारों से कहा, ‘सभी सीटों के लिए जिन उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई वे बैठक में मौजूद थे। अन्य प्रत्याशियों के नामों की भी जल्द घोषणा की जाएगी।’

यहां देखें पूरी लिस्ट- 

2013 में भाजपा ने 163 सीटें जीतकर कांग्रेस को दी करारी शिकस्त

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में प्रदेश में हुए उप चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद राज्य में फिर से अपनी जमीन जमाने में जुटी कांग्रेस से भाजपा को कड़ी चुनौती मिल रही है। वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पार्टी ने 2013 में प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीतकर कांग्रेस को सूबे में अब तक की सबसे करारी शिकस्त दी थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad