Advertisement

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन, सीएम गहलोत ने जताया शोक

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी का निधन सोमवार को लंबी बीमारी के बाद...
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन, सीएम गहलोत ने जताया शोक

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी का निधन सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सैनी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी जी के निधन के बारे में सुनकर झटका लगा और मैं दु:खी हूं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इसे सहने की शक्ति दे। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।' भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

शुक्रवार को किया गया था भर्ती

गत शुक्रवार को ही सैनी को इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था। जानकारी अनुसार, कई दिनों से सैनी का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। तबीयत ज्यादा नासाज होने पर मदनलाल सैनी को मालवीय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका उपचार चल रहा था।

वसुंधरा राजे ने की थी मुलाकात

शुक्रवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे खुद मदन लाल सैनी से मुलाकात करने अस्पताल पहुंची। जहां राजे ने मदनलाल सैनी के पास कुछ देर रुककर उनसे बातचीत की। उनके हाल जाने थे। जिसके बाद ही उन्हे एम्स मे भर्ती करवाया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad