Advertisement

सीएए पर विपक्ष के विरोध का जवाब देने को उतरी भाजपा, दस दिनों में 3 करोड़ लोगों से संपर्क करेगी

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देशभर में हो रहे विपक्षी दलों के जोरदार विरोध और आलोचनाओं का जवाब...
सीएए पर विपक्ष के विरोध का जवाब देने को उतरी भाजपा, दस दिनों में 3 करोड़ लोगों से संपर्क करेगी

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देशभर में हो रहे विपक्षी दलों के जोरदार विरोध और आलोचनाओं का जवाब देने के लिए भाजपा ने  आज से देशव्यापी जन जागरण अभियान शुरू किया है। भाजपा ने अपने शीर्ष नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ सहित सभी स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगाया है। भाजपा का कहना है कि अगले दस दिन तक चलने वाले इस अभियान में देश भर में तीन करोड़ लोगों से संपर्क करके भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। दिल्ली में अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सीएए के मामले में लोगों को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें दंगे फैलाने के लिए भड़का रहे हैं।

हर कार्यकर्ता 25-25 लोगों से संपर्क करेगा

अभियान के अंतर्गत पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारी, सभी जन प्रतिनिधि अपने-अपने बूथ के 25 परिवारों से संपर्क करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता के मुताबिक, ये कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि परिवार के मुखिया से संपर्क करके उन्हें यह समझाएंगे कि यह कानून देश के किसी नागरिक के खिलाफ नहीं है। यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के उन दलितों, अनुसूचित जनजाति के लोगों, अन्य हिंदुओं, सिखों, जैन, पारसियों, बौद्धों जैसे अल्पसंख्यकों के लिये है, जिन पर अमानवीय अत्याचार किये गए है और नए कानून में इन्हीं पीड़ित और प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है, जिनके लिए भारत ही एक मात्र सहारा है।

सीएए नागरिकता देने के लिए, न कि लेने के लिए

शाह ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भरोसा दिलाया कि सीएए के कारण किसी भी नागरिकता नहीं जाएगी। संशोधित कानून तीन पड़ोसी देशों के उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है, न कि किसी भी नागरिकता छीनने के लिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए उन्होंेने कहा कि पांच साल पहले वे लोगों को गुमरात करके सत्ता में आए। लोगों को एक बार गुमराह किया जा सकता है, बार-बार नहीं।

नागरिकता कानून पर गलत धारणा नहीं होनी चाहिएः राजनाथ

अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने लखनऊ मंे संशोधित नागरिकता कानून को लेकर लोगों में कोई गलत धारणा नहीं होनी चाहिए। भारतीय संस्कृति मं सर्वधर्म समभाव की शिक्षा दी जाती है। हिंदुस्तानियों के साथ धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव नही किया जा सकता है। वसुधैव कुटुंबकम का संदेश भारत से ही पूरी दुनिया में फैला है। राजनाथ के चुनाव क्षेत्र लखनऊ में सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शनों में भारी हिंसा फैली थी।

गोरखपुर में योगी ने अभियान शुरू किया

गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन संपर्क कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भाजपा का यह अभियान 15 जनवरी तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने जयपुर में अभियान की शुरूआत की। उन्होंने इस मौके पर विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह सीएए को लेकर गलत सूचनाएं फैला रहा है। इस अभियान के तहत 42 स्थानों पर भाजपा के बड़े 42 नेताओं ने घर-घर संपर्क अभियान लांच किया है। पार्टी का दावा है कि अगले 10 दिनों के भीतर बीजेपी के दिग्गज नेता देश के तीन करोड़ लोगों से संपर्क करेंगे।

धन्यवाद ज्ञापन पर हस्ताक्षर कराएंगे

अभियान के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि परिवार के मुखिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संशोधित नागरिकता कानून बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन पर हस्ताक्षर कराएंगे। इसके अलावा वे मुखिया से पार्टी के टोल फ्री नंबर पर नए कानून के समर्थन में मिस कॉल भी कराएंगे।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad