Advertisement

राहुल गांधी ने आर्मी की डॉग यूनिट के योग करने पर किया ऐसा ट्वीट, बीजेपी बोली- शर्म आनी चाहिए!

दुनियाभर में आज योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक ट्वीट किया है...
राहुल गांधी ने आर्मी की डॉग यूनिट के योग करने पर किया ऐसा ट्वीट, बीजेपी बोली- शर्म आनी चाहिए!

दुनियाभर में आज योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक ट्वीट किया है जिसपर विवाद शुरू हो गया है। उन्होंने सेना के जवान और कुत्तों को योग करते हुए ट्वीट किया। उनके ट्वीट में दो फोटो है, दोनों ही फोटो में कुत्ते और सेना के जवान योग कर रहे हैं। फोटो में दिख रहे कुत्ते सेना के ही हैं और 2 आर्मी डॉग यूनिट के हैं। राहुल ने इसका कैप्शन न्यू इंडिया दिया है।

राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक ट्वीट किया है, जिसमें दो फोटो है। दोनों ही फोटो में कुत्ते और सेना के जवान योग कर रहे हैं। फोटो में दिख रहे कुत्ते 2 आर्मी डॉग यूनिट के हैं। राहुल गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए। पात्रा ने कहा कि उन्होंने भारत का अपमान किया है।

राहुल के ट्वीट पर भाजपा ने घेरा

राहुल गांधी के इस ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने लिखा, 'बिल्कुल ये न्यू इंडिा है। लेकिन शेम-शेम राहुल गांधी। भारत का अपमान। भारत की परम्परा... भारत की सेना राहुल गांधी जी। हर कुत्ता पिद्दी नहीं होता। ये सिर्फ कुत्ते नहीं हैं सर, ये हमारे देश के लिए लड़ते हैं। उन्हें सैल्यूट कीजिए।'

संसद में बच्चे भी हैं,बचकानी मनोवृत्ति से निपटने में कर सकता है सहायता

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को कहा कि संसद में ‘बच्चे’ भी हैं और योग उनकी ‘बचकानी मनोवृत्ति’ से निपटने में सहायता कर सकता है। उनका इशारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गुरूवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के समय मोबाइल फोन देखने संबंधी आलोचनाओं के घेरे में आने की ओर था। माधव ने गांधी को निशाना बनाने वाली यह टिप्पणी यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा की तरफ से आयोजित एक समारोह का उद्घाटन करते हुए की।

आज इसलिए सत्ता से बाहर हैं राहुल गांधी

योग गुरु रामदेव ने भी कुछ दिनों पहले कहा था कि जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी निजी रूप से योग करते थे लेकिन उनकी संतति ने ऐसा नहीं किया और इसलिए आज वे सत्ता से बाहर हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad